Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » MLA Atal said – irregularities in paddy procurement in Bilaspur | MLA अटल बोले-बिलासपुर में धान खरीदी में अनियमितता: एक तरफ अवैध धान की बिक्री दूसरी तरफ किसानों में हाहाकार, कहा- 21 की जगह ले रहे 14 क्विंटल धान – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

MLA Atal said – irregularities in paddy procurement in Bilaspur | MLA अटल बोले-बिलासपुर में धान खरीदी में अनियमितता: एक तरफ अवैध धान की बिक्री दूसरी तरफ किसानों में हाहाकार, कहा- 21 की जगह ले रहे 14 क्विंटल धान – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251202 wa0020 1764745938
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोटा विधायक ने कलेक्टर से मिलकर गिनाई समस्याएं।

बिलासपुर जिले के कोटा विधायक और कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव ने धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन पर हमला बोला है। उनका कहना है कि जिले में एक तरफ धान की खरीदी में धांधली और अनियमितता बरती जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ केंद्रों में किसानों में हाहाकार मचा

.

धान खरीदी में किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर धान की अवैध खरीदी हो रही है। जिले में बिचौलिए सक्रिय हैं, जिनकी अधिकारियों और खरीदी केंद्र प्रभारियों से मिलीभगत है। केंद्रों में दूर-दराज से आने वाले किसान टोकन लेकर पहुंच रहे हैं, देरी होने के कारण उन्हें देर रात तक तौलाई कराने के लिए खड़े रहना पड़ रहा है। जिससे किसानों में आक्रोश है।

विधायक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने भी बताई धान खरीदी की अव्यवस्था।

विधायक के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने भी बताई धान खरीदी की अव्यवस्था।

बेलगहना मंडी के बजाए दारसागर में हो खरीदी उन्होंने कहा कि धान खरीदी में अव्यवस्था के चलते किसानों को आर्थिक, शारीरिक और मानसिक दिक्कतें हो रही है। क्षेत्र के किसान किसी भी हाल में बेलगहना मंडी में धान नहीं बेचना चाहते। विधायक अटल श्रीवास्तव ने कलेक्टर से मिलकर इस पूरे मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि दारसागर समिति में धान खरीदी केंद्र बनाया गया है, लेकिन धान की खरीदी नहीं की जा रही है।

20 किलोमीटर दूर जाने की मजबूरी विधायक ने कहा कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के दारसागर सेवा सहकारी समिति में कुल 6 ग्राम पंचायत और 15 गांव शामिल हैं। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि इन गांवों के किसानों को धान बेचने के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर बेलगहना धान मंडी जाना पड़ रहा है। बेलगहना मंडी पहले से ही 25 गांवों की जिम्मेदारी संभाल रही है, जहां हर साल 1 लाख 25 हजार क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी होती है। ऐसे में इन किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धान की अवैध खरीदी करने वाले बिचौलियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई।

धान की अवैध खरीदी करने वाले बिचौलियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई।

इधर, प्रशासन ने की छापेमारी, दो लाख का धान जब्त दूसरी तरफ जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने दो स्थानों पर छापा मारकर 2.13 लाख रुपए मूल्य का अवैध धान जब्त किया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मंडी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि यह कार्रवाई राजस्व विभाग के नेतृत्व में खाद्य और मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। टीम ने दो संस्थाओं से कुल 172 बोरी धान बरामद किया है। इसका वजन लगभग 69 क्विंटल है। मस्तूरी के गतौरा में एक व्यापारी से 112 बोरी और बेलतरा के सलका निवासी अशोक कुमार कश्यप के पास से 60 बोरी धान बरामद किया गया। जिले में अब तक अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन के कुल 25 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन सभी प्रकरणों से लगभग 25 लाख रुपए मूल्य का 813 क्विंटल धान बरामद किया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

अवैध शराब और पानी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:बेमेतरा में ग्रामीण बोले-कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075269
Views Today : 25
Views Last 7 days : 2211
Views Last 30 days : 9870
Total views : 104292
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.