सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में को खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पोकलेन, हाईवा सहित पांच वाहनों को जब्त किया है। गुरुवार को सरिया ब्लॉक के नौघटा-छैलफोरा क्षेत्र में डोलोमाइट खनन इस्तेमाल किए जा रहे पोकलेन मशीन जब्त की गई है।
.
इसके अलावा खनिज जांच नाका टिमरलगा पर चूनापत्थर के अवैध परिवहन में लिप्त ट्रेलर (CG 13 AR 9418) को भी जब्त किया गया। शुक्रवार को सरसींवा क्षेत्र में चूनापत्थर के अवैध परिवहन में संलिप्त हाईवा (CG 09 JF 9041) को जब्त कर थाने की सुरक्षा में रखा गया है।

भटगांव और बिलाईगढ़ में वाहन जब्त
इसी तरह, भटगांव क्षेत्र में रेत और चूनापत्थर के अवैध परिवहन में शामिल दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें भटगांव थाने को सौंपा गया। बिलाईगढ़ क्षेत्र में चूनापत्थर के अवैध परिवहन में लिप्त एक टीपर को जब्त कर बिलाईगढ़ थाने की सुरक्षा में दिया गया है।
यह सभी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान-खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई हैं। विभाग के अधिकारियों को कहना है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

<
