Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Millionaire businessman opens fire on brother in Raipur | रायपुर में भाई का मर्डर करने वाले करोड़पति-बिजनेसमैन को उम्रकैद: 3 गोली चलाई, VIDEO-कॉल पर मां को दिखाई थी लाश; शादी टूटने से नाराज था – Chhattisgarh News
Breaking News

Millionaire businessman opens fire on brother in Raipur | रायपुर में भाई का मर्डर करने वाले करोड़पति-बिजनेसमैन को उम्रकैद: 3 गोली चलाई, VIDEO-कॉल पर मां को दिखाई थी लाश; शादी टूटने से नाराज था – Chhattisgarh News

By adminJanuary 2, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 01 01t191856912 1767279054
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में करोड़पति बिजनेसमैन ने 2 साल पहले अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बड़े भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील ने कोर्ट के सामने पूरे घटनाक्रम और सबूतों को रखा।

.

आरोपी के खिलाफ हत्या और अवैध तरीके से पिस्तल रखने की बात साबित हो गई। जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। इस मामले में लोक अभियोजक बसंत गोड़ ने मामले की पैरवी की।

यह पूरा मामला 25 फरवरी 2024 का है। पुलिस को देर रात सूचना मिली कि रायपुर के सफायर ग्रीन फेज-2 कॉलोनी में एक भाई ने अपने छोटे भाई का मर्डर कर दिया। सिर पर गोली मारकर उसकी जान ले ली।

आरोपी करोड़पति बिजनेसमैन है। मर्डर के बाद आरोपी ने मां को वीडियो कॉल कर कहा कि उसे मार दिया। फिर आरोपी कार में पिस्टल लिए घूमता रहा था। इस बीच हत्यारे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।

इस हाल में मिला था शव।

इस हाल में मिला था शव।

अब जानिए पूरे हत्याकांड के बारे में

आरोपी पीयूष झा अपने छोटे भाई पराग के साथ ही रहता था। दोनों ड्रोन बनाने की कंपनी चलाते थे। घटना की रात दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग ने बड़े भाई पर हाथ उठा दिया। इससे तैश में आकर पीयूष ने कबर्ड से पिस्टल निकाली और 3 गोलियां अपने ही छोटे भाई पर चला दी। पराग जमीन पर गिर पड़ा और पूरे फर्श पर खून बिखर गया।

इसके बाद पीयूष ने मां को वीडियो कॉल कर लाश दिखाई और कॉल डिस्कनेक्ट कर भाग गया। मां इनसे अलग कैपिटल होम कॉलोनी में रहती थी। उसने पुलिस को फोन किया। विधानसभा थाने की एक टीम देर रात मौका-ए-वारदात पर पहुंची। दूसरी टीम ने शहर में नाकेबंदी कर पीयूष की तलाश शुरू की। इस घटना के बाद मां और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।

घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी ज़ब्त कर ली गई।

घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी ज़ब्त कर ली गई।

पिस्टल लिए घूमता रहा

पुलिस का दावा है कि शहर में तुरंत नाकेबंदी की गई आरोपी के कार का नंबर और मोबाइल नंबर के लोकेशन से उसे डीडीनगर इलाके में पकड़ा गया। पुलिस ने पीयूष से पूछताछ की। जानकारी मिली कि आरोपी नशे का आदी था। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी जब्त कर ली गई। पिस्टल का लाइसेंस भी नहीं था।

सफेद शर्ट में पराग और दूसरी तरफ बड़ा भाई पीयूष जिसने मर्डर किया।

सफेद शर्ट में पराग और दूसरी तरफ बड़ा भाई पीयूष जिसने मर्डर किया।

करोड़ों की कंपनी मगर शराब की लत

भाई को गोली मारने वाले पीयूष ने रायपुर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की। पीयूष झा एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग है। उसने छात्रावास अधीक्षक की नौकरी में सिलेक्शन हासिल किया मगर ड्रोन कंपनी के स्टार्टअप के लिए नौकरी छोड़ी। 45 हजार रुपए से ड्रोन बनाने की शुरुआत करने वाले पीयूष का कारोबार दो साल में ही 3.50 करोड़ तक पहुंच गया।

इसके बाद उसने काम में अपने भाई पराग को शामिल किया। जानकारी के मुताबिक, पर्सनल लाइफ में पीयूष डिप्रेस रहता था। उसकी एक बार शादी भी टूट गई थी, वो शराब पीने लगा था। पीने की लत की वजह से ही दोनों भाइयों में विवाद होता था। इस कांड के पीछे भी वजह शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा ही था।

डीडी नगर में पकड़ा गया था आरोपी।

डीडी नगर में पकड़ा गया था आरोपी।

भाई को मारने के बाद पीयूष का कबूलनामा

पुलिस को पीयूष ने अपने बयान में बताया- मैं रात के करीब 10 बजे के आस-पास बाहर से लौटा तो मेरा छोटा भाई पराग घर पर ही था, पुरानी बातों को लेकर ताना देने लगा। मैंने शराब पी रखी थी मुझे लगा कि पराग ने भी शराब पी है। हम दोनों में बहस बढ़ गई। पराग मुझे धक्का मारा फिर मारपीट होने लगी। मैंने भी उसे मारा।

कुछ दिनों पहले मेरी सगाई टूटी थी। हमारा काम-काज भी ठीक नहीं होने की वजह से मैं पहले से ही परेशान था। मैं पहले ही तनाव से गुजर रहा था। जब पराग के साथ मारपीट हुई तो गुस्से की वजह से मैंने कबर्ड में रखी अपनी पिस्टल निकाली। मैंने पराग को मार देने की बात कही, वो मुझ पर नाराज हो रहा था। मैंने पराग के ऊपर फायर कर दिया।

गोली उसके सिर में लगी और वह वहीं गिर गया। मैं हड़बड़ा गया, मुझे गलती का एहसास भी हुआ मैंने मम्मी को फोन लगाया और बताया कि मैंने भाई को मार दिया है। उनको लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं। तब मैंने मां को वीडियो कॉल कर दिखाया।

माँ ने बोला तू वहीं रुकना मैं अभी पुलिस को लेकर आती हूं। मैं डर गया और पिस्टल गोली, पराग का दोनों फोन, आई कार्ड, अपना दोनों फोन ले कर हड़बड़ी में अपनी कार से भाग गया। बाद में पुलिस ने रात में ही पकड़ लिया था। थाने में पूछताछ में पराग ने बताया कि वह पिस्टल बिहार से लेकर आया था।

घटना के बाद फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

घटना के बाद फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।

सरकारी काम मिला करते थे

पीयूष को रेलवे ने पटरियों की निगरानी का काम दिया था। प्रदेश में तैनात आरपीएफ, बीएसएफ और स्टेट पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते उन्हें ड्रोन बनाने का जिम्मा दिया था। एग्रीकल्चर इंडस्ट्री में भी दोनों भाई को ड्रोन सर्विस दिया करते थे।

इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बड़े भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी के खिलाफ हत्या और अवैध तरीके से पिस्तल रखने की बात साबित हो गई। जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

…………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर के 3 दोस्तों का धमतरी में मर्डर…VIDEO: धारदार हथियार से मारा, विक्ट्री-पोज में ली सेल्फी; लाश देख बेहोश हुई बहन, बदमाशों का निकला जुलूस

धमतरी में ढाबे के बाहर रायपुर के 3 दोस्तों की हत्या कर दी गई।

धमतरी में ढाबे के बाहर रायपुर के 3 दोस्तों की हत्या कर दी गई।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर के 3 दोस्तों का मर्डर हुआ है। ढाबे के बाहर हुए विवाद में 3 दोस्तों को 8 बदमाशों ने धारदार हथियार से मार डाला। 2 युवकों ने भागकर जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पर राजनीति भी शुरू हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076925
Views Today : 192
Views Last 7 days : 4240
Views Last 30 days : 11928
Total views : 107133
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.