![]()
मुंगेली | गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने जिले के विभिन्न जैतखंभ स्थलों पर पूजन-अर्चन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
.
अमरटापू धाम, मुंगेली नगर स्थित सतनाम भवन दाऊपारा, पेंडाराकापा सहित कई गांवों में स्वयंसेवकों ने जैतखंभ में श्रीफल अर्पित कर आरती की व गुरु घासीदास के विचारों का स्मरण किया। इस अवसर पर बाबा गुरु घासीदास द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। स्वयंसेवकों ने बताया कि संघ की कार्यपद्धति में सामाजिक समरसता स्वाभाविक रूप से समाहित है, जिसमें समान जीवनशैली, एक साथ भोजन और सामूहिक लक्ष्य के लिए कार्य करने की परंपरा शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर सतनाम संदेश यात्राओं का स्वागत भी किया गया। सर्व समाज साथ रहे, सेवा-सहकार रहे, मनखे-मनखे एक समान जैसे विचारों के माध्यम से गुरु घासीदास के संदेशों को समाज तक पहुंचाया गया। स्वयंसेवकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
<
