.
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसबोड़ द्वारा ग्राम अमलीडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्रतिदिन बौद्धिक परिचर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूसरे दिन सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बालोद डॉ. शिखर गुप्ता ने स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान दिया।
जिला बाल संरक्षण समिति सदस्य भास्कर साहू ने बाल संरक्षण विषय पर जानकारी दी। तीसरे दिन नशा मुक्त समाज में युवाओं की भूमिका विषय पर सेवानिवृत्त प्राचार्य एसएस नेताम,सेवानिवृत्त व्याख्याता बीआर रामटेके ने प्रेरक उद्बोधन दिया। चौथे दिन विकसित भारत अभियान में युवाओं की भूमिका पर जेपी देशमुख ने प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। पांचवें दिन स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार विषय पर एसएल ध्रुव ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया। छठवें दिन पर्यावरण संरक्षण एवं अरण्य संस्कृति पर घनाराम ठाकुर, ग्राम पटेल भैसबोड़ एवं भूषण देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता व शिक्षाविद ने विचार रखे। सात दिवसीय शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रभात फेरी, योगाभ्यास, स्वच्छता एवं सफाई अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उपसरपंच खेरथाडीह सरजूराम मंडावी मौजूद रहे।
<
