Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘Mermaid baby’ born, dies 3 hours later | ‘मरमेड बेबी’ का जन्म, 3 घंटे बाद मौत: धमतरी में नवजात के दोनों पैर जुड़े हुए थे, डॉक्टर बोले- ये रियर केस है – Dhamtari News
Breaking News

‘Mermaid baby’ born, dies 3 hours later | ‘मरमेड बेबी’ का जन्म, 3 घंटे बाद मौत: धमतरी में नवजात के दोनों पैर जुड़े हुए थे, डॉक्टर बोले- ये रियर केस है – Dhamtari News

By adminOctober 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 6 1759475725
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ‘मरमेड सिंड्रोम’ से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में ‘मरमेड सिंड्रोम’ से पीड़ित एक बच्चे का जन्म हुआ। जन्म के लगभग तीन घंटे बाद शिशु की मौत हो गई। 28 वर्षीय महिला का यह दूसरा बच्चा था। डॉक्टरों ने इसे रियर केस बताया है।

.

जानकारी के मुताबिक, लेबर पेन के बाद 8 महीने की प्रेग्नेट महिला को बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने डिलीवरी करने का फैसला लिया। डिलीवरी के डॉक्टरों ने जो देखा, वह हैरान करने वाला था। क्योंकि नवजात के दोनों पैर आपस में जुड़े हुए थे।

डॉक्टरों ने इस स्थिति को ‘मरमेड सिंड्रोम’ या ‘सिरेनोमेलिया’ बताया। इस तरह के बच्चों में जन्म के बाद लिंग का पता नहीं चल पाता। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे बच्चों का जीवनकाल आमतौर पर बहुत कम होता है। इसे छत्तीसगढ़ का पहला और भारत का दूसरा ऐसा मामला बताया जा रहा है।

28 साल की महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

28 साल की महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

800 ग्राम था बच्चे का वजन

डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर रागिनी सिंह ठाकुर ने बताया कि बच्चे के दोनों पैर जलपरी की तरह आपस में जुड़े हुए थे। शिशु का ऊपरी हिस्सा जैसे आंख, नाक और हृदय विकसित थे, लेकिन रीढ़ की हड्डी से नीचे का हिस्सा जुड़ा हुआ था। बच्चे का वजन केवल 800 ग्राम था।

​​​​आमतौर पर सोनोग्राफी में ही ऐसी असामान्यता का पता चल जाता है, लेकिन इस मामले में सीधे डिलीवरी के बाद जानकारी सामने आई। उन्होंने बताया कि उचित पोषण की कमी, मां से बच्चे तक अनुचित रक्त संचार या भ्रूण का पर्यावरणीय टेराटोजेन (कुछ दवाएं) के संपर्क में आने से यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

नवजात के दोनों पर आपस में जुड़ गए थे।

नवजात के दोनों पर आपस में जुड़ गए थे।

कुछ घंटे या कुछ दिनों बाद हो जाती है मौत

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘मरमेड सिंड्रोम’ लड़कों में लड़कियों की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक देखने को मिलता है। यह स्थिति इतनी गंभीर होती है कि अधिकतर शिशु मृत पैदा होते हैं, और यदि जीवित भी होते हैं तो उपचार के बावजूद कुछ घंटे या अधिकतम कुछ दिन ही जीवित रह पाते हैं।

इस जन्मजात विकृति में शरीर के निचले हिस्से का विकास अत्यंत अविकसित होता है, जिससे जीवन-रक्षक अंग जैसे गुर्दे, मूत्रमार्ग और जननांग पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते। यही कारण है कि शिशु की मृत्यु दर इस स्थिति में लगभग शत-प्रतिशत मानी जाती है।

डिलीवरी के बाद कुछ देर तक जीवित था नवजात।

डिलीवरी के बाद कुछ देर तक जीवित था नवजात।

दुनियाभर में लगभग 300 के आए हैं सामने

‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ रिप्रोडक्शन, कॉन्ट्रासेप्शन, ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘मरमेड सिंड्रोम’ के अब तक 1542 से लेकर आज तक दुनियाभर में केवल लगभग 300 मामलों का ही दस्तावेजीकरण किया गया है।

यह इसे दुनिया की सबसे दुर्लभ जन्मजात विकृतियों में से एक बनाता है। भारत में इससे पहले 2016 में उत्तर प्रदेश में इस तरह का पहला मामला सामने आया था, जहां एक महिला ने ‘मरमेड बेबी’ को जन्म दिया था। दुर्भाग्यवश, वह शिशु केवल 10 मिनट तक ही जीवित रह पाया था।

………………………

नवजात की मौत से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

गले में अटका चना…डेढ़ साल के मासूम की मौत: बिलासपुर में खेलते-खेलते निगला, सांस-नली में फंसा; छटपटाने लगा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बिलासपुर के रतनपुर में गले में चना अटकने से मासूम की मौत हो गई थी।

बिलासपुर के रतनपुर में गले में चना अटकने से मासूम की मौत हो गई थी।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गले में चना अटकने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय चना निगल गया, जो गले में फंस गया। इससे बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन, चना सांस नली में अटक गया था। डॉक्टर गले से चना निकाल पाते इससे पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर समेत प्रदेश की आईटीआई रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू:15 जून तक ऑनलाइन पंजीयन, कोपा, स्टेनो हिन्दी सहित विभिन्न कोर्स में मिलेगा प्रवेश

June 3, 2026

Farmhouse Murder, CGPSC Scam ED Raid, Driver Burnt, Lightning Deaths

June 3, 2026

बिलासपुर में कल सुशासन तिहार में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय:27 करोड़ के एजुकेशन हब, नालंदा परिसर का करेंगे निरीक्षण, लेंगे समीक्षा बैठक

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072801
Views Today : 33
Views Last 7 days : 1522
Views Last 30 days : 5688
Total views : 96327
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.