राजधानी के मेकाहारा चौक में सोमवार शाम अचानक सिग्नल बंद हो गया। इसके चलते गाड़ियां चौक पर आकर फंस गईं। इसके चलते जेल रोड से ऑक्सीजोन चौक तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोग एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
.
फिर सिग्नल चालू किया गया। जाम में अंबेडकर अस्पताल में जाने वाले एंबुलेंस भी फंस गई। इसी तरह फुंडहर चौक में अचानक सिग्नल फेल हो गया। वहां भी दो घंटे तक जाम लग रहा। लोगों को एयरपोर्ट जाने में दिक्कत हुई।

कंपनी को करना है मेंटेनेंस, शासन स्तर पर हो रही लापरवाही
2019 में शहर के 55 से ज्यादा चौक पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सिग्नल लगाया गया है। इसके लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया था। इसी कंपनी को मेंटेनेंस करना था। कंपनी का प्रोजेक्ट पूरा हो गया। अब शासन खुद इसे चला रही है। इस वजह से सिग्नल लगातार बंद हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी, मेकाहारा चौक, फुंडहर चौक, शंकर नगर, आमापारा में हो रही है।

<
