![]()
कोरबा | लंबे समय से जिले का वैष्णव व बैरागी समाज अलग अलग होकर समाज हित में काम कर रहा था। अब ये दोनों समाज एक मंच से समाज विकास में काम करने का संकल्प रविवार को हुई बैठक में लिए हैं। दोनों समाज के लोगों को एक मंच पर लाने में नगर निगम के पूर्व पार्षद
.
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोरबा जिला वैष्णव समाज एक साथ मिलकर श्री श्री 1008 जगतगुरु रामानंदाचार्य की जयंती 9 जनवरी को हनुमान मंदिर बुधवारी, बायपास में मनाएगा। साथ ही समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण व वैष्णव समाज के प्रतिभावान छात्रों एवं समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने किया जाएगा। बैठक में दिनेश वैष्णव, लोमस दास बैरागी, केशव दास वैष्णव, नर्मदा वैष्णव, कामेश्वर वैष्णव, शिव वैष्णव, दिलीप वैष्णव, लम्बोदर वैष्णव, गेंददास वैष्णव, प्रणव वैष्णव, अरुण वैष्णव, मोरजध्वज वैष्णव, वासुदेव वैष्णव, मोहरदास वैष्णव उपस्थित रहे।
<
