Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Married woman dies under suspicious circumstances in Surguja, husband suspected | सरगुजा में महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मिली लाश: पति पर गला दबाकर हत्या करने की शंका, पुलिस ने हिरासत में लिया – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Married woman dies under suspicious circumstances in Surguja, husband suspected | सरगुजा में महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मिली लाश: पति पर गला दबाकर हत्या करने की शंका, पुलिस ने हिरासत में लिया – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 05 at 135317d2d3329e 1759654555
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिस्तर में पड़ा मिला विवाहिता का शव।

सरगुजा जिले के डिगमा में महिला का शव घर में बिस्तर में पड़ा मिला है। शुरुआती जांच में महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। महिला की मौत शनिवार दोपहर को हो गई थी, लेकिन पुलिस को सूचना करीब 8 घंटे बाद मिली। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। मामला गां

.

जानकारी के मुताबिक, डिगमा के पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू शीला सोन्हा (30) का शव मिलने की सूचना शनिवार रात करीब 8 बजे गांधीनगर पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शीला सोन्हा का शव बिस्तर में पड़ा मिला। उसके गले में दबाने और खरोच के निशान मिले हैं। घर में पति उमाशंकर सोन्हा (32) नशे की हालत में पड़ा मिला।

पति पर गला दबाने का शक, पूछताछ जारी।

पति पर गला दबाने का शक, पूछताछ जारी।

पति ने कहा- जानकारी नहीं कैसे हुई मौत

पुलिस ने घर में मौजूद उमाशंकर सोन्हा को हिरासत में लिया। वह नशे की हालत में था। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि, प्रारंभिक पूछताछ में उसने कहा कि, शीला सोन्हा की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी उसे नहीं है। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया है। जिस समय शीला सोन्हा की संदिग्ध मौत हुई, परिवार के बाकी सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।

दादी से खाना मांगने पहुंचे तो घटना का पता चला

शीला सोन्हा अपने पति उमाशंकर सोन्हा और दो बच्चों के साथ अलग रहती थी। उनकी शादी साल 2015 में हुई थी। शीला सोन्हा के बच्चे रात करीब 7.30 बजे खाना मांगने दादी के पास पहुंचे। दादी सुमित्रा देवी ने उनसे पूछा कि तुम्हारी मां ने खाना नहीं बनाया है क्या?

तब बच्चों ने बताया कि, वह बिस्तर से नहीं उठा रही है। जब सुमित्रा देवी ने बेटे के घर जाकर देखा तो शीला सोन्हा मृत पड़ी थी। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

गला दबाकर हत्या की आंशका, शव पीएम के लिए भेजा

रविवार सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक एक्सपर्ट ब्रिजेश नागवंशी ने बताया कि, प्रारंभिक दृष्टया गला दबाकर हत्या की गई है। उसके गले में दबाने के निशान हैं। चेहरे पर नाखून के निशान भी मिले हैं, जो संभवतः संघर्ष के दौरान आए हैं। फांसी लगाने का कोई निशान नहीं मिला है। घर में सभी सामान व्यवस्थित मिला है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पति, परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस

इस मामले में गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि, परिजनों और पति से पूछताछ की जा रही है। शीला सोन्हा और उमाशंकर सोन्हा के दो छोटे बच्चे भी हैं, उससे भी पूछताछ की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होने के बाद जांच आगे बढ़ सकेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Kesla Power Line Danger | Chhatona Land Grab Demand Action

April 21, 2026

सड़क पर बंद हुई कार,गांजा बरामद:तीन थाना क्षेत्रों से गुजरकर महासमुंद पहुंचा था,कार स्टार्ट कर रहे युवकों पर पुलिस की पड़ी नजर तो दबोचा

April 21, 2026

अब हड़ताल से 14 दिन पहले देनी होगी सूचना, छत्तीसगढ़ में लागू होगा इंडस्ट्रियल कोड-2026, खत्म होंगे दशकों पुराने श्रम कानून

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068250
Views Today : 127
Views Last 7 days : 1099
Views Last 30 days : 4200
Total views : 89210
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.