टॉप न्यूज़

Man Kills Wife Over Suspicion, Stages Suicide


छत्तीसगढ़ के धमतरी में पति ने दूसरे व्यक्ति से बातचीत के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को फांसी से लटका दिया। दरअसल, 4 सितंबर को पत्नी-पति के बीच विवाद हुआ था।

.

गुस्से में आरोपी पति ने कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया था। महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिलने के बाद जांच शुरू हुई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की मौत को हत्या बताया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला भखारा थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

पति ने शक में कपड़े सुखाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया।

पति ने शक में कपड़े सुखाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया।

आरोपी ने वारदात के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाया।

आरोपी ने वारदात के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटकाया।

आरोपी पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, देमार पाठन की वीणा ध्रुव (27) की शादी करीब 2 साल पहले ग्राम सुपेला भखारा के विवेक ध्रुव उर्फ गोलू (30) से हुई थी। शादी के बाद से ही विवेक को पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में विवेक ने नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। गला दबाने से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद विवेक ने हत्या की बात छिपाने की कोशिश की। उसने पत्नी की मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि किसी को हत्या का शक न हो।

गले पर मिले निशान से गहराया शक

महिला की लाश फांसी पर लटकी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। जांच के दौरान महिला के गले पर निशान मिले। इन निशानों और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत की वजह हत्या बताई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

कुल्हाड़ी से पत्नी के बॉयफ्रेंड का गला काटा:दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, रिश्तेदार बनकर घर में रुका, MP से मिलने आया था

पत्नी गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पति ने बॉयफ्रेंड का कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। युवक का आरोपी की पत्नी के साथ अफेयर था। दोनों की पहचान रॉन्ग नंबर पर हुई थी, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। वो मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से महिला से मिलने धमतरी आया हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button