Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Man arrested for fraudulently obtaining double thumb impressions from people, selling 410 SIM cards to fraudsters | साइबर फ्रॉड: लोगों से फर्जी तरीके से कराया डबल थंब, 410 सिम कार्ड ठगों को बेचे, मप्र का युवक गिरफ्तार – Raipur News
Breaking News

Man arrested for fraudulently obtaining double thumb impressions from people, selling 410 SIM cards to fraudsters | साइबर फ्रॉड: लोगों से फर्जी तरीके से कराया डबल थंब, 410 सिम कार्ड ठगों को बेचे, मप्र का युवक गिरफ्तार – Raipur News

By adminDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig comp 26 111731997788173636202117446179181746246640 1766348711
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig comp 26 111731997788173636202117446179181746246640 1766348711

रायपुर और आसपास के इलाकों से 410 से ज्यादा लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह को बेचने वाले युवक को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश मैहर निवासी रामकृष्ण कुशवा

.

यहां उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया। उसी के नाम से उसने सिम कार्ड बेचने की एजेंसी ली। रामकृष्ण ने गुढि़यारी इलाके में दुकान खोली और तीन टेलीकॉम कंपनियों का सिम बेचने लगा। दुकान में आने वाले ग्राहकों के दस्तावेजों के आधार पर रामकृष्ण बायोमैट्रिक मशीन में दो बार थंब लगवाता।

इस तरह वह दो सिम कार्ड जारी करता था। एक सिम ग्राहक को दे देता था और दूसरा अपने पास रख लेता था। इस तरीके से उसने 410 से ज्यादा लोगों के नाम पर सिम कार्ड जारी किए। बाद में वह इन सिम कार्डों को लेकर गोवा गया और वहां ठगों को बेच दिया। इन सिम कार्डों को म्यूल अकाउंट से लिंक कर नेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेन-देन किया गया।

इन्हीं नंबरों से लोगों को कॉल कर ठगी की गई। इस आरोपी की वजह से रायपुर में 18.52 लाख रुपए की ठगी हुई है।इसके साथ ही म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले रायपुर के 25 और मध्य प्रदेश के 2 ठगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इस तरह साइबर रेंज पुलिस ने कुल 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गार्ड और सब्जी ठेले वालों के नाम पर खुलवाए खाते

रायपुर और आसपास के इलाकों में फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाकर ठगी करने वाले रायपुर के 25 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें बैंक के एजेंट भी शामिल हैं। आरोपियों ने 10 हजार रुपए का लालच देकर सुरक्षा गार्ड, सब्जी ठेले वालों और दिहाड़ी मजदूरों के नाम पर खाते खुलवाए। उनके पासबुक, एटीएम और क्रेडिट कार्ड अपने पास रख लिए और उन्हें ठगों को बेच दिया। इसी तरह मध्य प्रदेश के दो लोगों ने भी ठगी की।

सिम कार्ड की व्यवस्था करने वाले भी पकड़े गए पुलिस ने मध्यप्रदेश के मैहर निवासी रामकृष्ण कुशवाहा को गिरफ्तार किया है, जो गोवा में रहकर ठगों के लिए सिम कार्ड की व्यवस्था करता था। छिंदवाड़ा का कंवलजीत सिंह और उज्ज्वल जायसवाल भी सिम और खातों की व्यवस्था करने में शामिल थे।

म्यूल अकाउंट खुलवाने वाले ये सभी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में शुभम साहू, पुलकित कुकरेजा, रोहित पीरमानी, प्रवीण सोनी, अब्दुल हिदायत खान, शुभम नागवानी, दइतारी दीप, पोषण ओझा, संभव यादव, मनीष सेन, योगेश यादव, मनीष मेश्राम, अजय कुमार, प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र देशमुख, मनोज वर्मा, कृष्णा निषाद, प्रतिक श्रीवास, रूपेश सिन्हा, पवन सदानी, गोपी वर्मा, नारायण कोसरिया उर्फ गोलू, मनीष बुलानी, क्रिस्टोफर लॉरेंस और रवि वाधवानी सभी आरोपी रायपुर के हैं। आरोपियों ने परिचितों के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर ठगों को बेच दिया।

60 करोड़ की ठगी, 35 करोड़ होल्ड, 400 अरेस्ट पिछले एक साल में पुलिस ने फर्जी तरीके से खाते खुलवाने, सिम कार्ड जारी करने और ठगी करने वाले 400 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके 3000 से ज्यादा खातों को होल्ड किया गया है। इन खातों के जरिए 60 करोड़ रुपए की ठगी की गई, जिसमें से 35 करोड़ रुपए होल्ड कराए गए हैं। 5 करोड़ रुपए पीड़ितों को वापस किए जा चुके हैं, जबकि 7 करोड़ रुपए की वापसी के लिए कोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.