Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Mall vandalised after religious demands, commotion at Magneto Mall | रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़: लोग बोले- आईडी कार्ड देखकर कास्ट पूछा; बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता डंडे लेकर घुसे थे – Chhattisgarh News
Breaking News

Mall vandalised after religious demands, commotion at Magneto Mall | रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धर्म पूछकर तोड़फोड़: लोग बोले- आईडी कार्ड देखकर कास्ट पूछा; बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता डंडे लेकर घुसे थे – Chhattisgarh News

By adminDecember 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 111 1766629263
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता हाथों में डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसे और लोगों से धर्म व जाति पूछते हुए सामान तोड़ना शुरू कर दिया। इस घटना से मॉल में मौजूद स्टाफ और

.

मैग्नेटो मॉल की हेड आभा शर्मा ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था और उन्होंने बंद का समर्थन भी किया था। इसके बावजूद 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी, हॉकी और स्टिक थे। वे कर्मचारियों और मौजूद लोगों से पूछ रहे थे “आप हिंदू हो या क्रिश्चियन?”, “आपकी कास्ट क्या है?” यहां तक कि आईडी कार्ड और बैच देखकर सवाल किए जा रहे थे।

हाथ में डंडे लेकर घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता।

हाथ में डंडे लेकर घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता।

30-40 युवक एक साथ अंदर आते हुए। घटना CCTV में रिकॉर्ड।

30-40 युवक एक साथ अंदर आते हुए। घटना CCTV में रिकॉर्ड।

पुलिस के पहुंचने से पहले लाखों का नुकसान

मॉल की हेड के मुताबिक, वो लोग किसी को मार ना दे इतना अग्रेसिव थे। हम सब डर के पीछे हो गए। यहां मौजूद कई स्टाफ रोने भी लगे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले काफी चीजें डैमेज हो गई थी। सब से कास्ट पूछ रहे थे। लग रहा था कि मार ही देंगे।

इस तोड़फोड़ में मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान से ज्यादा डर का माहौल बना। स्टाफ रोने लगा, सभी पीछे हट गए। ऐसा लग रहा था कि हालात और बिगड़ सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई चीजें तोड़ी जा चुकी थीं।

कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस ट्री को डंडे से मारा।

कार्यकर्ताओं ने क्रिसमस ट्री को डंडे से मारा।

मॉल में क्रिसमस की तैयारी की गई थी। जिसे लड़कों ने पूरा तहस-नहस कर दिया।

मॉल में क्रिसमस की तैयारी की गई थी। जिसे लड़कों ने पूरा तहस-नहस कर दिया।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाया।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाया।

CCTV में कैद हुई घटना

मैग्नेटो मॉल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसते हैं और हंगामा करते हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

40 लोगों पर केस दर्ज

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 30 से 40 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को लाठी से पीटा।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को लाठी से पीटा।

ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर भी की गुंडागर्दी

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक और गुंडागर्दी की है। ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा है। एक कार्यकर्ता कर्मचारी को मारते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया। वहीं रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हिंदू संगठन के लोगों ने तोड़फोड़ की है।

अंबुजा मॉल खाली कराया गया

मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की घटना के बाद विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल खाली कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला गया। शाम के समय आने वाले लोगों को वापस लौटा दिया गया। किसी भी तरह की स्थिति से पहले ही मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ बंद…रायपुर में मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़: बजरंग दल कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट-कर्मी को पीटा, कांकेर में महिला का घर तोड़ा, लाठी-डंडे लेकर निकले हिंदू संगठन

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की।

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की।

कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं। वहीं MCB जिले में बंद बेअसर रहा। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075392
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1917
Views Last 30 days : 9879
Total views : 104487
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.