छत्तीसगढ़
महानदी जल विवाद जल्द सुलझेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर प्रवास के दौरान कहा कि ओडिशा के साथ चल रहा महानदी जल विवाद जल्द ही सुलझ जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विकास कार्यों और आपसी सहयोग पर चर्चा हुई।
महानदी जल विवाद को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भरोसा जताया कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।
दोनों राज्यों में भाजपा सरकार होने के कारण मामले के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई गई है।




