इस घटना से मॉल में मौजूद स्टाफ और कर्मचारी दहशत में आ गए थे।
रायपुर के मैग्नेटो मॉल में छत्तीसगढ़ बैंड के दौरान जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा की धारा में FIR दर्ज की है। इस मामले में शुक्रवार देर रात पुलिस और क्राइम ब्रांच ने करीब दर्जन भर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो
.
इस गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने अपनी गिरफ्तारी देने पहुंचेंगे। बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताया है। उनका कहना है कि इस गिरफ्तारी के विरोध में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे। आज के इस विरोध प्रदर्शन को लेकर रायपुर पुलिस ने भी अपनी तैयारी कर ली है। सिविल लाइन थाने में अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया जा रहा है।

मार्केटिंग हेड बोली-ID कार्ड देखकर कास्ट पूछा
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि बजरंग दल के 30-40 कार्यकर्ता लाठी-डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसे और लोगों से धर्म और जाति पूछते हुए सामान तोड़ना शुरू कर दिया। इस घटना से मॉल में मौजूद स्टाफ और कर्मचारी दहशत में आ गए थे।

इस गिरफ्तारी के विरोध में हजारों बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देंगे।
मैग्नेटो मॉल की मार्केटिंग हेड आभा गुप्ता ने बताया कि मॉल पूरी तरह बंद था और उन्होंने बंद का समर्थन भी किया था। इसके बावजूद 50 से 100 लोग जबरदस्ती मॉल में घुस आए। उनके हाथों में लाठी, हॉकी स्टिक थे। वे कर्मचारियों और मौजूद लोगों से पूछ रहे थे ‘आप हिंदू हो या क्रिश्चियन?’, आपकी जाति क्या है?’ यहां तक कि आईडी कार्ड और बैच देखकर सवाल किए जा रहे थे।

हाथ में लाठी-डंडे लेकर घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तोड़फोड़ की।

30-40 युवक एक साथ अंदर आते हुए। घटना CCTV में रिकॉर्ड।
पुलिस के पहुंचने से पहले लाखों का नुकसान
मार्केटिंग हेड के मुताबिक, वो लोग अग्रेसिव थे, डर था कहीं किसी को मार ना दे। यहां मौजूद कई स्टाफ रोने भी लगे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले काफी चीजें डैमेज हो गई थीं। सब से कास्ट पूछ रहे थे। लग रहा था कि मार ही देंगे।
इस तोड़फोड़ में मॉल को करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान से ज्यादा डर का माहौल बना। ऐसा लग रहा था कि हालात और बिगड़ सकते हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई चीजें तोड़ी जा चुकी थीं।

कार्यकर्ताओं ने मॉल में सजाए गए क्रिसमस ट्री में भी तोड़फोड़ की।

मॉल में क्रिसमस की तैयारी की गई थी। जिसे पूरा तहस-नहस कर दिया गया।

वहां मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाया।
CCTV में कैद हुई घटना, 40 लोगों पर केस दर्ज
मैग्नेटो मॉल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर मॉल के अंदर घुसते हैं और हंगामा करते हैं। तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने 30 से 40 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 190, 191(2), 324(2) और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारी को लाठी से पीटा।
ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर भी की गुंडागर्दी
इससे पहले बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा था। एक कार्यकर्ता कर्मचारी को मारते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया।

अंबुजा मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।
अंबुजा मॉल खाली कराया गया
मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की घटना के बाद विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल खाली कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को बाहर निकाला गया। शाम के समय आने वाले लोगों को वापस लौटा दिया गया। किसी भी तरह की स्थिति से पहले ही मॉल के बाहर डंडे लेकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे।

………………………….
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ बंद…रायपुर में मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़: बजरंग दल कार्यकर्ता ने ब्लिंकिट-कर्मी को पीटा, कांकेर में महिला का घर तोड़ा, लाठी-डंडे लेकर निकले हिंदू संगठन

छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ की।
कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं। वहीं MCB जिले में बंद बेअसर रहा। पढ़ें पूरी खबर…
<
