Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Live video of murder of a youth in Raipur | रायपुर में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त को मार-डाला, LIVE-VIDEO: लात-घूंसों से पीटा, रॉड से हमला किया, आरोपी लाश के पास बैठकर रोता रहा – Chhattisgarh News
Breaking News

Live video of murder of a youth in Raipur | रायपुर में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त को मार-डाला, LIVE-VIDEO: लात-घूंसों से पीटा, रॉड से हमला किया, आरोपी लाश के पास बैठकर रोता रहा – Chhattisgarh News

By adminDecember 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5 21766574495 1766594771
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर में डेयरी कर्मचारी ने अपने दोस्त को रॉड से वारकर मार डाला। शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाया है बोलकर मारपीट की। घसीट-घसीटकर लात-घूसों से पीटा। मर्डर के बाद लाश के पास रोता रहा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का

.

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दुर्गेश धृतलहरे (27) है। वहीं मर्डर करने वाले का नाम सन्नी साहू है। सन्नी साहू ने पहले दुर्गेश धृतलहरे को जमीन पर पटका। इसके बाद चाकू मारा, फिर लात-घूसों से पीटा। बेरहमी से पिटाई से दुर्गेश धृतलहरे खून से लथपथ दिखाई दे रहा है।

मर्डर से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए…

आरोपी डेयरी कर्मचारी अपने साथी को घसीट रहा है। इसके बाद पीटता है।

आरोपी डेयरी कर्मचारी अपने साथी को घसीट रहा है। इसके बाद पीटता है।

मर्डर की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवक अपने साथी को पीटते दिख रहा है।

मर्डर की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवक अपने साथी को पीटते दिख रहा है।

चाकू से हमला और रॉड से मारपीट में युवक ने दम तोड़ दिया।

चाकू से हमला और रॉड से मारपीट में युवक ने दम तोड़ दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, मंगलवार (23 दिसंबर) की रात दुर्गेश सतनामी और सन्नी साहू ने डेयरी के कमरे में बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद दुर्गेश भजिया लेकर आया, लेकिन भजिया ठंडा था। इसे लेकर सन्नी विवाद करने लगा। सन्नी ने ठंडा भजिया लेकर आया है बोलकर रॉड से वार कर दिया।

इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में सन्नी ने दुर्गेश को लात-घूंसे से भी पीटा। इसके बाद रॉड से फिर मारा। नशे में रॉड से ज्यादा चोट लग जाने की वजह से दुर्गेश बेहोश होकर गिर गया। दुर्गेश खून से सन चुका था। सन्नी अपने दोस्त को उठा रहा था, लेकिन वह नहीं उठ रहा था।

इसके बाद सन्नी अपने दोस्त दुर्गेश को इलाज के लिए मेकाहारा लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टर्स ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं सन्नी अपने दोस्त की लाश के पास बैठकर रोता रहा। वह अपने दोस्त को मारने को लेकर पश्चाताप कर रहा था।

चाकू और रॉड लेकर आता हुआ दिख रहा है आरोपी सन्नी साहू।

चाकू और रॉड लेकर आता हुआ दिख रहा है आरोपी सन्नी साहू।

वारदात के बारे में कैसे पता चला

खम्हारडीह पुलिस के अनुसार, मंगलवार (23 दिसंबर) रात एक बजे साहू दूध डेयरी कचना के संचालक चिंटू साहू ने पुलिस को सूचना दी। उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी दुर्गेश और सन्नी साहू गायब हैं। कमरे में खून पड़ा हुआ है। घसीटने के निशान हैं।

डेयरी संचालक की सूचना पर खम्हारडीह पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। वारदात स्पॉट से दुर्गेश की डेडबॉडी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं CCTV फुटेज देखने के बाद आरोपी सन्नी साहू के खिलाफ FIR दर्ज की। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई।

CCTV फुटेज में चाकू से मारते नजर आ रहा है, आरोपी सन्नी साहू।

CCTV फुटेज में चाकू से मारते नजर आ रहा है, आरोपी सन्नी साहू।

पुलिस ने मेकाहारा से आरोपी को पकड़ा

खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि आरोपी सन्नी साहू को पकड़ने के लिए उससे संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी मेकाहारा के पास है। पुलिस की टीम फौरन मेकाहारा पहुंची। यहां से सन्नी साहू को पकड़ा है।

इस दौरान आरोपी सन्नी ने बताया कि शराब पीने के दौरान दुर्गेश से बहस हो गई थी। बहस के दौरान मारपीट शुरू हुई। इसके बाद दुर्गेश को रॉड से मार दिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी सन्नी साहू को मर्डर केस में गिरफ्तार किया है।

खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी सन्नी साहू को मर्डर केस में गिरफ्तार किया है।

……………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में युवक के पेट में 9 बार चाकू घुसाया…VIDEO: चंगोराभाठा में गर्दन-पेट-पैरों में आई चोंटे, मंदिर-हसौद में भी रेस्टोरेंट में एक युवक की पिटाई

रायपुर में 2 अलग-अलग थाने इलाके में चाकू और कड़े से हमला हुआ है।

रायपुर में 2 अलग-अलग थाने इलाके में चाकू और कड़े से हमला हुआ है।

रायपुर के चंगोराभाठा में पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी ने एक युवक चाकू से 9 बार हमला किया है। युवक गंभीर रूप से घायल है। एम्स में इलाज चल रहा है। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075393
Views Today : 21
Views Last 7 days : 1918
Views Last 30 days : 9880
Total views : 104488
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.