.
ग्राम सिर्राभाठा में शासकीय स्कूल के पास कार में बिठाकर दो भतीजे अपने चाचा को राजनांदगांव ले गए। जहां गाली गलौज, मारपीट कर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार कृष्णा साहू ने जानकारी दी है कि 23 दिसंबर को शाम 6.30 बजे कुमार साहू के साथ बाइक में पीछे बैठकर भाठापारा से घर जा रहा था। इस दौरान सिर्राभाठा शासकीय स्कूल के पास भतीजा शिवकुमार साहू, उसका छोटा भाई भेवन साहू और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति सफेद रंग के कार में पहुंचे। जिसके बाद कार से उतरकर तीनों ने बाइक को रोककर कार में जबरदस्ती बिठाकर राजनांदगांव की ओर ले गए।
मोबाइल को शिवकुमार ने छीन लिया और बंद कर दिया। दोनों भतीजे से कहां ले जा रहे हो कहकर पूछा तो गाली गलौज कर कहा कि पिता के साथ मिलकर हमारी जमीन को बिक्री करा दिए हैं। दोनों भतीजे ने काटकर नदी में फेंकने की धमकी दिया। राजनांदगांव से आगे ग्राम भानपुरी पेट्रोल पंप के आगे कार से उतारकर भतीजा शिवकुमार साहू ने हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट के बाद छोड़ने के पहले धमकी दिया कि यदि रिपोर्ट लिखवाने थाने जाआेगे तो जान से मार देंगे। मोबाइल को वापस कर तीनों वहां से कार से फरार हो गए। इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर देवरी थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115(2), 126(1), 140(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
5 एकड़ खेत का बंटवारा 5 साल पहले हो चुका है पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने जानकारी दी है कि चार भाई हैं। चारों का सिर्राभाठा में लगभग 5 एकड़ काश्तकारी जमीन थी। जिसका बंटवारा 5 साल पहले हो गया है। सबसे बडा भाई राजेन्द्र कुमार साहू को 1 एकड़ 17 डिसमिल और मुझे 1 एकड़ जमीन बंटवारा में मिला हैं। बड़ा भाई राजेन्द्र ने अपने हिस्से के पूरा जमीन को 2-3 माह पहले बेच दिया है।
<
