Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Land dispute leads to violence in Jashpur, 9 arrested | जशपुर में जमीन विवाद के बाद हुई मारपीट, 9 गिरफ्तार: जमीन-कब्जा करने की कोशिश, विरोध पर लाठी से हमला, पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा – Jashpur News
Breaking News

Land dispute leads to violence in Jashpur, 9 arrested | जशपुर में जमीन विवाद के बाद हुई मारपीट, 9 गिरफ्तार: जमीन-कब्जा करने की कोशिश, विरोध पर लाठी से हमला, पुलिस ने 9 आरोपियों को पकड़ा – Jashpur News

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
60bc91eb 7521 4d80 9d59 4b73a46d59f4 1766667526428
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



60bc91eb 7521 4d80 9d59 4b73a46d59f4 1766667526428

जशपुर जिले में एक जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक ही पक्ष के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

.

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की। फिलहाल, गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है। यह मामला चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम खजरीढाब का है।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को ग्राम खजरीढाब के भुवन लाल (52 वर्ष) ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भुवन लाल ने बताया कि 2016 में आरोपी भद्देश्वर यादव ने उनके पिता कन्हैया लाल को खजरीढाब में 20 डिसमिल जमीन बेची थी और इसकी रजिस्ट्री भी हो गई थी।

लेकिन, 2025 में भद्देश्वर ने उसी जमीन से जुड़ी 60 डिसमिल जमीन को कोतबा निवासी कुलदीप को बेच दी। अब कुलदीप ने पहले से खरीदी गई 20 डिसमिल जमीन पर भी अधिकार जताया। इसी विवाद के चलते 23 दिसंबर को कुलदीप और उसके साथियों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर भुवन लाल और उनके परिवारवालों के साथ मारपीट की गई।

फिर हुआ दूसरा हमला

पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर 24 दिसंबर को भद्देश्वर और उसके परिवारवालों ने भुवन लाल के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और भुवन लाल और उनके परिवारवालों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

इस दौरान भुवन लाल के पिता कन्हैया यादव पर लाठी से हमला किया गया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया और 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 6 लाठी-डंडे भी बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में भद्दे राम यादव (52 वर्ष), खीत्रो मणि यादव (52 वर्ष), तलेश्वर यादव (34 वर्ष), महेश्वर यादव (48 वर्ष), ललित यादव (52 वर्ष), जागेश्वर यादव (45 वर्ष), आगेश्वर यादव (32 वर्ष), रुशि यादव (52 वर्ष), और गोपी यादव (26 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम खजरीढाब के निवासी हैं।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और किसी भी अशांति को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और गांव में शांति बनाए रखने के लिए निगरानी जारी रखी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075472
Views Today : 233
Views Last 7 days : 2130
Views Last 30 days : 10092
Total views : 104700
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.