Uncategorized

कोटा डैम में बैंककर्मी युवती और उसके दोस्त से मारपीट कर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट व पर्यटन स्थल कोरी डैम के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट की और मोबाइल, पर्स वगैरह लूट लिए। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत तीन बदमाश युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, शहर की रहने वाली बैंक कर्मी युवती 23 सितंबर को अपने साथियों के साथ बैंक के कार्य से कोटा आई थी। काम खत्म होने के बाद सभी कोरी डैम घूमने चले गए। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके दोस्त के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसका बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।

युवती की शिकायत पर कोटा थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और कोटा पुलिस ने टेक्निकल इनपुट खंगाले। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नाका चौक के पास तीन लड़के स्कूटी पर घूमते हुए लूटा हुआ मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया।

मोबाइल बेचने के फिराक में पकड़ाए आरोपी लूटपाट के बाद युवक मोबाइल को अपने पास रखे रहे, जिसके बाद उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करने लगे। इधर, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान कोटा के कुंवारीमुड़ा निवासी गुरजीत सिंह उर्फ बंटी (29) पिता परविंदर सिंह और रतनपुर क्षेत्र के घासीपुर निवासी रामजी यादव (38) पिता मनहरण लाल यादव व एक नाबालिग बालक को पकड़ लिया।

पूछताछ में तीनों ने लूट की बात कबूल कर ली। दोनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल और नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button