टॉप न्यूज़

Kondagaon Man Dies After Drinking Poison; Wife Left Home Over Alcohol



कोंडागांव जिले के मेड़पाल क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

मृतक की पहचान रंजीत (45) के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था। उसकी इस आदत से परेशान होकर पत्नी सावित्री कुछ समय पहले मायके चली गई थी।

पत्नी को लेने मायके गया था

रंजीत पत्नी को वापस लाने उसके मायके पहुंचा था, लेकिन पत्नी के साथ लौटने से इनकार करने पर उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों ने रंजीत की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button