Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Jindal’s mines pollute drains, fined Rs 3.5 lakh | जिंदल की खदानों से नाले दूषित, साढ़े तीन लाख का जुर्माना – kabirdham News
Breaking News

Jindal’s mines pollute drains, fined Rs 3.5 lakh | जिंदल की खदानों से नाले दूषित, साढ़े तीन लाख का जुर्माना – kabirdham News

By adminDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1766487842694a772276828 49175310833
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 1766487842694a772276828 49175310833

.

जिले के तमनार क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों से उपजा पर्यावरण संकट अब केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है। एक ओर जिंदल पावर लिमिटेड (जेपीएल) की कोयला खदानों से निकल रहे दूषित पानी ने प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषित किया, तो दूसरी ओर इसी क्षेत्र के गांवों में लोग जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सड़कों पर हैं।

ताजा मामला गारे पेलमा कोयला खदान 4/2 और 4/3 का है। यहां बिना साफ किए गंदा पानी सरसमाल गांव के नाले में छोड़ा जा रहा था। शिकायत पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने मौके पर जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि खदान के भीतर भरा दूषित पानी ग्रीनलैंड ड्रेन के जरिए सीधे नाले में मिल रहा था। इसके अलावा कोल हैंडलिंग प्लांट से भी गंदा पानी खदान परिसर के बाहर छोड़ा जा रहा था, जो पर्यावरणीय शर्तों का उल्लंघन है। प्रदूषण और अनियमितताओं के खिलाफ तमनार में जनआंदोलन तेज होता जा रहा है।

ग्राम लिबरा के सीएसपी चौक पर गारे पेलमा सेक्टर-1 कोयला खदान की धौराभाठा में नियम विरुद्ध जनसुनवाई के विरोध में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह 13वें दिन भी जारी है। आंदोलन में कोयला प्रभावित क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों के मजदूर, किसान, महिलाएं, युवा बड़ी संख्या में शामिल हैं। धरना स्थल पर ग्रामीणों का साफ कहना है कि वे किसी भी कीमत पर जल, जंगल और जमीन नहीं देंगे। उनके मुताबिक जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण ने सामान्य जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

यह पहला मौका नहीं है जब जेपीएल की खदानें पर्यावरणीय लापरवाही के आरोपों में घिरी हों। गारे पेलमा 4/6 माइंस में वायु प्रदूषण की शिकायत पर निरीक्षण में कोयला स्टॉक में आग पाई गई थी, जिससे जहरीली गैसें और धुआं फैल रहा था। उस समय 4.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। गारे पेलमा 4/1 में कोयला परिवहन के दौरान वाहनों पर तिरपाल ठीक से न ढंके होने से सड़क पर कोयला गिरने की शिकायत पर 1.50 लाख का जुर्माना लगाया जा चुका है। नियमों के मुताबिक खदान का पानी साफ करके ही छोड़ा जाना चाहिए, लेकिन यहां लापरवाही बरती गई। शुरुआती तौर पर इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन तक को नहीं थी।

नोटिस के बाद दोबारा निरीक्षण में कुछ सुधार जरूर हुआ, मगर तब तक नाले और उससे जुड़े जलस्रोत प्रभावित हो चुके थे। यह नाला आगे चलकर केलो नदी में मिलता है, जो आसपास के कई गांवों के लिए निस्तारी का प्रमुख साधन है। गंभीर चूक को देखते हुए मंडल ने जेपीएल पर 3.30 लाख रुपए का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076923
Views Today : 189
Views Last 7 days : 4237
Views Last 30 days : 11925
Total views : 107130
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.