Uncategorized

झाड़ियों में अर्धनग्न हालत में मिली बच्ची की लाश:कोरबा में 3 दिनों से लापता थी, दुकान जाने निकली, नहीं लौटी, रेप की आशंका — जानिए क्या हुआ

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 3 दिन से लापता बच्ची का शव गुरुवार को पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में मिला। जानकारी के अनुसार बच्ची की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है, जिससे रेप के बाद हत्या जी आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है। मासूम का परिवार करीम पोल्ट्री फार्म में काम करता है। 19 अक्टूबर को पिता ने बच्ची को घर के पास स्थित राशन दुकान पर घरेलू सामान लेने भेजा था, लेकिन जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश करने के बाद परिवार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राशन दुकान जाने निकली, फिर नहीं लौटी जानकारी के अनुसार, बच्ची का परिवार मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है। परिवार करीब चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ काम की तलाश में रजगामार आया था। परिवार करीम पोल्ट्री फार्म में रहकर रोजी-मजदूरी करता था और इसी से अपना भरण-पोषण कर रहा था। 19 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची के पिता ने उसे घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू सामान लाने के लिए भेजा था। बच्ची दुकान जाने के लिए निकली, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर रजगामार चौकी में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। CCTV खंगाले, डॉग स्क्वायड से भी तलाश शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। खोजबीन में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई, लेकिन दो दिन तक बच्ची का पता नहीं चल सका। गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, ताकि जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। पिता बोले- बेटी के साथ क्या हुआ समझ नहीं आ रहा बच्ची के पिता ने बताया कि उनका परिवार दूसरे जिले से काम करने के लिए रजगामार आया था। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ क्या हुआ, यह उनकी समझ से परे है। CSP बोले- शुरुआती जांच में हत्या का मामला सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस को शुरुआती जांच मामला हत्या का लग रहा है। बच्ची के साथ रेप हुआ था या नहीं और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। …………………… इस से जुड़ी यह ख़बर भी पढ़िए… डबल मर्डर-रेप केस, पुलिस परिवार ने मनाई दिवाली:3 दोषियों को फांसी; कुलदीप के मुस्कुराते इशारे पर कोर्ट बोला- समाज में लौटने लायक नहीं छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत तीन दोषियों को फांसी और चौथे दोषी आर्यन विश्वकर्मा को मरते दम तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ….पढ़िए पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button