वाराणसी से कांवड़ यात्रा पर निकले सीतापुर विधायक:409 किलोमीटर की यात्रा कर मैनपाट पहुंचेंगे रामकुमार टोप्पो, चोरकीधाम में करेंगे जलाभिषेक

पवित्र श्रावण मास में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो वाराणसी के अस्सी घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की है। वे 409 किलोमीटर की पदयात्रा कर सरगुजा पहुंचेंगे और मैनपाट के चोरकीधाम में जलाभिषेक करेंगे। रामकुमार टोप्पो के साथ उनके 120 साथी पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा से साथियों के साथ वाराणसी पहुंचकर गुरूवार को काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। वे अपने साथियों के साथ अस्सी घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। वे 409 किलोमीटर की पदयात्रा कर सरगुजा के मैनपाट पहुंचेंगे। मैनपाट के नर्मदापुर से 10 किलोमीटर दूर पेंट घाट पर स्थित चोरकीधाम में जलाभिषेक करेंगे। सोमवार को करेंगे जलाभिषेक गुरुवार से विधायक रामकुमार टोप्पो और साथियों ने कांवड़ यात्रा शुरू की है। 409 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा 17 अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है। रास्ते में विश्राम और रूकने के लिए मंदिरों और अन्य स्थानों पर समर्थकों ने व्यवस्था की है।
विधायक अपनी टीम के साथ पिछले चार सालों से कांवड़ यात्रा पूरी करते हैं। पिछले वर्ष उनके साथ करीब 100 सदस्य थे। इस वर्ष 120 साथी कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। देशभक्ति का भी देंगे संदेश विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ सीतापुर, मैनपाट और बतौली के युवा कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। सैनिक से विधायक बने रामकुमार टोप्पो ने कांवड़ यात्रा में देशप्रेम का भी संदेश देते हैं। इस वर्ष भी उनके कांवड़ यात्रा में भगवा ध्वज के साथ तिरंगा ध्वज भी लहराएगा। विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि भक्ति के साथ देशप्रेम भी लोगों में होना आवश्यक है।
Source link




