Uncategorized

जशपुर में तेज रफ्तार बाइक ट्रक के पीछे घुसी, चालक की मौके पर मौत

जशपुरनगर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे घुस गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गिरांग मोड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार मृतक संजय राम रौतिया शहर के नजदीकी गांव गम्हरिया का रहवासी था।

मंगलवार की दोपहर को वह होटल से खाना लेकर अपनी बाइक क्रमांक डब्लूबी 74 बीबी 4970 से जकबा की ओर जा रहा था। इसी दौरान एनएच 43 में गिरांग मोड़ के पास उसकी बाइक कोयला लेकर जशपुर से झारखंड की ओर जा रही ट्रक क्रमांक बीआर 22 जीबी 9723 के पीछे घुस गई।

मृतक के स्वजनों का आरोप है कि ट्रक के अचानक लहरा जाने से संजय हड़बड़ा गया और उसकी बाइक ट्रक के पीछे जाकर घुस गई। दुर्घटना के बाद बाइक ट्रक के पिछले हिस्से के बंपर में बुरी तरह से फंस गई और लगभग सवा मीटर से अधिक दूरी तक घसीटते चली गई।

दुर्घटना में बाइक चालक संजय रौतिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

इस बीच, उद्योग व रेलविहीन जशपुर जिले में सड़क दुर्घटना के आंकड़े सामने आए हैं। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते साल वर्ष 2025 में जिले में सड़क दुर्घटना में 310 लोगों की जानें गई थीं।

पुलिस के अनुसार 2025 में जिले में सड़क दुर्घटना के 458 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें 310 लोगों की मृत्यु हुई थी और 206 लोग घायल हुए थे।

पुलिस के अनुसार जिले में सड़क दुर्घटना के 90 प्रतिशत मामले शराब के नशे में वाहन चलाने, तेज गति और हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण होती है।

पुलिस प्रशासन इन दिनों हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए जागरूकता अभियान के साथ कार्रवाई भी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button