भास्कर न्यूज | महासमुंद मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जन चौपाल में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा ने जिले के आमजनों की मांगों और समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जन चौपाल में कुल 55 आवेदन प्राप्
.
इसी तरह ग्राम सिवनीकला निवासी हमेश्वरी साहू ने समग्र शिक्षा मद से ग्राम पंचायत को राशि दिलाने, ग्राम गौरखेड़ा निवासी रमेश ध्रुव ने कृषि भूमि में गिरदावरी संबंधी समस्या के लिए, ग्राम धनसुली महासमुंद निवासी योगेश यादव ने मजदूर पंजीयन कार्ड शुरू करने के लिए व ग्राम परसकोल महासमुंद में कोलता समाज ने भवन को पूर्ण करने के लिए आवेदन दिया। इसके अलावा अग्रिम भुगतान, ऑनलाइन पंजीयन, लंबित भुगतान, फसल जब्ती, अवैध अतिक्रमण, लोन भुगतान, एग्रीस्टैक पंजीयन संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा।
<
