![]()
मुड़ागांव (कोरासी) | ग्राम कोरासी में आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज के मरई परिवार द्वारा 26 दिसंबर शुक्रवार से 27 दिसंबर शनिवार तक दो दिवसीय जय बड़ादेव पीड़ी पूजा का आयोजन किया गया है। 26 दिसंबर, शुक्रवार को पूरखा माता-पिता की पूजा पाठ कार्यक्रम संपन्न हुआ
.
यह आयोजन परिवार की एक पीढ़ी के बाद आयोजित किया जा रहा है और इसे मरई गोत्र के ठाकुर परिवार में विशेष रूप से देखा जाता है। यह आयोजन एकता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। इसमें प्रमुख रूप से लवकुमार ठाकुर, लेखराम आदू ठाकुर, नीलकंठ ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर सहित समस्त मरई परिवार के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
<
