टॉप न्यूज़

Jagdalpur NSUI Protest | Vishal Khambari Demands VC Removal & FIR Quash



जगदलपुर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारियों के नियमितीकरण और छात्र नेताओं पर दर्ज मामलों को लेकर NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में NSUI बस्तर

.

विशाल खंबारी ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्राध्यापक, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। दावा-आपत्ति सूची में अभ्यर्थियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं और केवल एप्लीकेशन आईडी जारी की गई है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्थानीय योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है।

NSUI ने विश्वविद्यालय में लंबे समय से कार्यरत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मुद्दा भी उठाया। संगठन का कहना है कि 10 वर्षों से अधिक समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय नए पदों के लिए विज्ञापन जारी कर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में छात्र नेताओं पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा भी उठाया गया। NSUI नेताओं ने आरोप लगाया कि 18 मई को विभिन्न शैक्षणिक मांगों को लेकर ज्ञापन देने वाले छात्र नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से मामले दर्ज कराए गए हैं। संगठन ने इन मामलों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

NSUI की प्रमुख मांगें

वर्तमान शैक्षणिक भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए। – भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर सभी अभ्यर्थियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं। – तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। – छात्र नेताओं पर दर्ज मामलों को वापस लिया जाए। – कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव को पद से हटाया जाए।

सौंपेंगे ज्ञापन

NSUI ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कार्यपरिषद सदस्यों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति और राज्यपाल को भी मामले से अवगत कराया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आगामी कार्यपरिषद बैठक के दौरान चरणबद्ध आंदोलन और विश्वविद्यालय घेराव किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button