Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IPL Fake Ticket Sellers Arrested in Lucknow
Breaking News

IPL Fake Ticket Sellers Arrested in Lucknow

By adminMay 11, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1778486024 comp 3241778249715 1778477690
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 3241778249715 1778477690

आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर ChatGPT से नकली टिकट बनाकर बेच रहे दुर्ग के 4 आरोपियों को यूपी में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई लखनऊ जिले की साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने की है।

आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी IPL टिकट, लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और प्रिंटिंग सामग्री बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग निवासी श्रीकांत बोरकर, नूतन कुमार साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू शामिल है।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉइंट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में आरोपियों ने नकली टिकट बेचा था।

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉइंट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में आरोपियों ने नकली टिकट बेचा था।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला

लखनऊ पुलिस के अनुसार, लखनऊ सुपर जॉइंट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 मई को मैच खेला गया था। इस मैच को देखने के लिए जालौन निवासी प्रदीप सिंह स्टेडियम पहुंचे।

स्टेडियम के बाहर आरोपियों ने उन्हें दो टिकट बेचे और UPI के जरिए 1000 रुपए ले लिए। लेकिन एंट्री गेट पर टिकट स्कैन होते ही उसे फर्जी बताया गया।

इसके बाद पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और तकनीकी जांच के आधार पर लखनऊ के दोदनखेड़ा चौराहे के पास से चारों आरोपियों को पकड़ा।

AI जनरेटेड तस्वीर।

AI जनरेटेड तस्वीर।

इस तरह बनाते थे फर्जी टिकट

पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपी सोशल मीडिया से असली टिकटों की फोटो डाउनलोड करते थे। इसके बाद CorelDRAW की मदद से हूबहू नकली टिकट तैयार करते थे। टिकट डिजाइन, साइज और पेपर क्वॉलिटी की जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों ने ChatGPT का भी सहारा लिया था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, आर्थिक तंगी और नया कारोबार शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत के चलते उन्होंने यह साजिश रची। गिरोह का सदस्य विश्वजीत साहू 2D और 3D डिजाइनिंग का काम जानता था। जिसे उसने YouTube और कोचिंग से सीखा था।

दिल्ली में टिकट बेचने की कोशिश की थी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी फर्जी टिकट बेचने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन वहां सफल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने तकनीक और डिजाइन में सुधार कर लखनऊ को निशाना बनाया।

UPI ट्रांजैक्शन से पकड़े गए आरोपी

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि, आरोपियों ने पीड़ित से 1000 UPI के जरिए लिए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने ट्रांजैक्शन ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित मामलों की जांच कर रही है।

लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में दुर्ग के युवक।

लखनऊ पुलिस की गिरफ्त में दुर्ग के युवक।

अब पढ़िए किसने क्या भूमिका निभाई

लखनऊ पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए चारों आरोपियों में से एक नूतन डिप्लोमा होल्डर है। जबकि दूसरा विश्वजीत इंटर पास है। यूट्यूब से इन्होंने फर्जी टिकट बनाने और डिजाइन का काम, 2/3 D डिजाइनिंग एलिवेशन सीखा है।

श्रीकांत बोरकर ग्रेजुएट है। फर्जी टिकट बनाने वाले इस गिरोह का वो मास्टर माइंड है। डिजाइन के अलावा वो कार वॉशिंग का काम करता है। चौथा और मुख्य सहयोगी राजेंद्र चौधरी भी वाशिंग का काम करता है।

आरोपियों से बरामद हुए सामान

  • 15 फर्जी IPL टिकट
  • 14 प्रिंटेड टिकट शीट
  • ASUS लैपटॉप
  • 4 स्मार्ट मोबाइल फोन
  • पेपर कटर और प्रिंटिंग सामग्री
  • बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड
  • CG नंबर की रिट्ज कार

……………………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर IPL- टिकट होने पर भी स्टेडियम में एंट्री नहीं: बाहर टिकटें ब्लैक हुईं, नहीं मिला फ्री WiFi, दोस्त कंधे पर बैठाकर मैच दिखाने लाए

फैन का पैर टूट गया था, दोस्त कंधे पर उठाकर मैच दिखाने लाए।

फैन का पैर टूट गया था, दोस्त कंधे पर उठाकर मैच दिखाने लाए।

रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस अब IPL की प्लेऑफ रेस से बाहर हो गई है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह नजर आया। छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा, राजस्थान और अन्य राज्यों से भी फैंस मैच देखने पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Wedding Firing | BJP Netri Reels On Song, Video Viral

May 11, 2026

Raipur Wedding Firing | BJP Netri Reels On Song, Video Viral

May 11, 2026

पचधारी डेम में मौत; फिर भी दूसरे दिन भीड़:प्रतिबंध के बाद भी डेम में लोग नहाने पहुंच रहे, हर साल हो रही मौते

May 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069988
Views Today : 108
Views Last 7 days : 431
Views Last 30 days : 3383
Total views : 91070
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.