Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Inspection: Collector said – Illegal paddy purchase should be stopped | निरीक्षण: कलेक्टर ने कहा- अवैध धान खरीदी की रोकथाम की जाए – Balod News
Breaking News

Inspection: Collector said – Illegal paddy purchase should be stopped | निरीक्षण: कलेक्टर ने कहा- अवैध धान खरीदी की रोकथाम की जाए – Balod News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 1766585091694bf30341e9a 24balod25
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 1766585091694bf30341e9a 24balod25

.

बुधवार को कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने डौंडीलोहरा विकासखंड के ग्राम कोड़ेकसा, भंवरमरा, खैरकट्टा, राणाखुज्जी एवं खेरथा स्थित धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वास्तविक किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर शत प्रतिशत धान की खरीदी की जाए और धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर कड़ी रोकथाम की जाए।

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र कृषक अपनी वास्तविक पैदावार के अनुसार धान बेचने से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र खैरकट्टा में बिना कलर के सुतली से धान बोरों की सिलाई किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। इसके लिए समिति प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

साथ ही खेरथा और राणा खुज्जी के समिति प्रबंधकों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में दस्तावेजों का निरीक्षण कर खरीदी गई कुल मात्रा, ग्रामवार औसत पैदावार और रकबा समर्पण की स्थिति की भी पड़ताल की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोचियों और व्यापारियों से अवैध खरीदी न की जाए और किसी भी शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले टोकन के बाद किसानों के रकबे के आधार पर दूसरा एवं तीसरा टोकन केवल भौतिक सत्यापन के बाद ही जारी किया जाए। इसके लिए निगरानी दल में शामिल हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव और कृषि विस्तार अधिकारी किसानों के घर जाकर उपलब्ध धान की जांच करेंगे। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि केवल साफ-सुथरा और गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री के लिए लाया जाए। साथ ही धान बोरों के तौल, नमी मापक यंत्र से नमी जांच और किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छांव और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया, तहसीलदार हिंसाराम नायक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी सीआर रावटे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

झूठे सेक्सटॉर्शन मामले की साजिश का भंडाफोड़:जनपद सदस्य-सरपंच को फंसाने की थी योजना, पुरानी रंजिश सामने आई

June 28, 2026

Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

June 28, 2026

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077083
Views Today : 386
Views Last 7 days : 4434
Views Last 30 days : 12122
Total views : 107327
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.