![]()
.
नारायणपुर जिले के ग्राम गोहड़ा साप्ताहिक बाजार में बेनूर में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी के द्वारा ग्रामीणों को किसी अपराध की प्रथम सूचना रिपोर्ट के संबंध में क्रमबद्ध तरीके से बताया गया और साइबर अपराधों से लोगों को अवगत कराया गया।
उन्होंने साइबर टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें किसी भी अज्ञात मोबाइल नंबर से वीडियो काल आने पर बात करने से बचें एवं किसी के प्रलोभन में न आएं , डिजिटल अरेस्ट, यातायात नियमों का पालन करके अपने आपको और परिवार की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकार मित्र गीता बघेल के द्वारा 13 दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए राजीनामा प्रकरणों को निपटाने की जानकारी दी गई। जैसे कि चेक बाउंस, श्रम, मोटर दुर्घटना, विद्युत, नालसा डान, नशा मुक्ति अभियान, निशुल्क अधिवक्ता एवं पांपलेट वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया। शिविर में थाना स्टाफ , सरपंच एवं ग्रामीण उपस्थिति थे।
<
