Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal petrol and diesel worth Rs 45 lakh seized in Raipur | रायपुर में 45 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त: यार्ड में टैंकर और ड्रम में भरकर बेचते थे आरोपी, बिहार-उत्तरप्रदेश के युवकों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार – Raipur News
Breaking News

Illegal petrol and diesel worth Rs 45 lakh seized in Raipur | रायपुर में 45 लाख का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त: यार्ड में टैंकर और ड्रम में भरकर बेचते थे आरोपी, बिहार-उत्तरप्रदेश के युवकों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार – Raipur News

By adminOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 03 at 85337 am 1759479316
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 03 at 85337 am 1759479316

यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र है।

रायपुर में 45 लाख का अवैध डीजल-पेट्रोल जब्त किया गया है। आरोपी यार्ड में टैंकर और ड्रम में भरकर तेल बेच रहे थे। पुलिस को इस बात की भनक लग गई। पुलिस की टीम ने 2 अलग-अलग यार्ड में रेड मारकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ आरोपी बिहार-उत्तर

.

1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि थाना विधानसभा क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 3 टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में कुछ लोग ट्रक और ड्रम में डीजल और पेट्रोल का बड़ा स्टॉक रखें हुए है। जिसे वह अवैध तरीके से बेच रहे हैं। यार्ड में पुलिस ने रेड मारा। रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड में 5 लोग मौजूद थे। जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल बताया।

टैंकर और ड्रमों ने भरा था तेल

यार्ड को चेक करने पर पुलिस को टैंकर वाहन में डीजल पेट्रोल भरा होने के साथ ही अलग-अलग ड्रम में भी ज्वलनशील तरल पदार्थ भरा मिला। पुलिस ने आरोपियों से लाइसेंस या वेद कागजात मांगे तो वह पुलिस को गुमराह करने लगे। इसके बाद पुलिस ने यार्ड में रखें 42 लाख 30 का पेट्रोल डीजल जब्त कर लिया है। दोनों मिलाकर करीब 46000 लीटर थे।

इसी तरह पुलिस ने विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 3 पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में रेड कार्यवाई कर आरोपी अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड एवं रोहित सरोज को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1 लाख 40 हजार का माल जब्त किया गया है। आरोपियों पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक्शन लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. रवि यादव पिता सूर्यभान यादव उम्र 25 साल निवासी चकनेवापुर थाना रामपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।

2. नीरज नेताम उर्फ दउवाराम पिता गणेश राम नेताम उम्र 36 साल निवासी टेडहाधौरा बस्ती पारा मुंगेली थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली।

3. शेख कलीमुद्दीन पिता शेख शहमुद्दीन उम्र 47 साल निवासी ग्राम पचेडा थाना विधानसभा जिला रायपुर।

4. शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी पिता स्वरूप लाल उम्र 40 साल निवासी साउथ पटेल नगर बालापर ईस्लामपुर थाना ईस्लामपुर जिला नालंदा बिहार। हाल पता – शास्त्री चौक कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।

5. राज पटेल पिता टोमन लाल पटेल उम्र्र 20 साल निवासी बस्तीपारा मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी (पिरदा यार्ड से)

1. अखिलेश चौबे पिता स्व. गुलाब चौबे उम्र 38 साल निवासी ग्राम घोरठ थाना सिदारी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश। हाल पता – ग्राम पिरदा चौक, रिंग रोड नंबर 03 थाना विधानसभा रायपुर।

2. नीरज कुमार पिता राम उजागीर गौतम उम्र 23 साल निवासी उडिया सरपट्टा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। हाल पता – ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

3. अरविंद गोड पिता पन्ना लाल गोड उम्र 38 साल निवासी ग्राम सेदर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता – ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर।*

4. रोहित सरोज पिता रमा शंकर उम्र 24 साल निवासी ग्राम सेउर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता – ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर समेत प्रदेश की आईटीआई रिक्त सीटों पर आवेदन शुरू:15 जून तक ऑनलाइन पंजीयन, कोपा, स्टेनो हिन्दी सहित विभिन्न कोर्स में मिलेगा प्रवेश

June 3, 2026

Farmhouse Murder, CGPSC Scam ED Raid, Driver Burnt, Lightning Deaths

June 3, 2026

बिलासपुर में कल सुशासन तिहार में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय:27 करोड़ के एजुकेशन हब, नालंदा परिसर का करेंगे निरीक्षण, लेंगे समीक्षा बैठक

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072803
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1524
Views Last 30 days : 5690
Total views : 96329
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.