Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Illegal liquor business busted in Palari | पलारी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़: 10 गिरफ्तार, शराब और महुआ जब्त, पूरे क्षेत्र में होती थी सप्लाई – baloda bazar News
Breaking News

Illegal liquor business busted in Palari | पलारी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़: 10 गिरफ्तार, शराब और महुआ जब्त, पूरे क्षेत्र में होती थी सप्लाई – baloda bazar News

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c9c397c4 a00d 4c00 a7fa 4d173c878bd4 1765294606617
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना अंतर्गत खैरी गांव में चल रहे महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी भावना गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान से इस अवैध धंधे को भारी नुकसान पहुंचा है। खैरी से हर महीने लाखों रुपए की महुआ शराब पूरे क्षेत्

.

खैरी और उसके आसपास के घने जंगल अवैध शराब की फैक्ट्रियों के लिए लंबे समय से एक सुरक्षित ठिकाना बने हुए थे। इन ठिकानों पर बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण होता था और एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से इसकी पूरे अंचल में तस्करी की जाती थी। इस अवैध कारोबार से माफियाओं को बड़ी आर्थिक आय होती थी।

पलारी पुलिस की छह महीने की विशेष रणनीति सफल

पिछले छह महीनों से पलारी पुलिस ने इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई। इसमें नियमित गश्त, विशेष निगरानी और गुप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई शामिल थी। इस अभियान के तहत जंगलों के भीतर छिपी कई अवैध डिस्टिलरियों का भंडाफोड़ किया गया, जहां से मासिक लाखों रुपए का कारोबार संचालित होता था।

2fbc7b0a ef31 424a bbfa 2e182eac1f60 1765294606616

अवैध डिस्टिलरियों पर कार्रवाई, शराब और सामग्री जब्त

पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कार्रवाई के दौरान लगभग 500 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, 500 क्विंटल से अधिक महुआ पास (कच्चा माल) नष्ट किया गया और शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तन, गैस चूल्हे और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। इन कार्रवाइयों से अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगी है।

883b4979 ee45 438b 8128 b9434ed27ff7 1765294606611

अवैध शराब कारोबार 90% तक ठप

इन कार्रवाइयों का सीधा असर यह हुआ है कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करीब 90 प्रतिशत तक ठप हो गया है। उस मासिक तस्करी के रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस सफलता को सामुदायिक सहयोग का परिणाम बताया। ग्रामीण, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे से पैदा होने वाली सामाजिक अशांति और आर्थिक शोषण से त्रस्त थे, उन्होंने पुलिस को सक्रिय सूचनाएं देना शुरू किया।

f7c7e606 82d9 4f15 9cf1 64374a0d58d4 1765294606613

बचे हुए नेटवर्क पर फोकस, फरार आरोपियों की तलाश जारी

थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि अब उनका फोकस इस सफलता को स्थायी बनाने और बचे हुए तस्करी नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने पर है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। खैरी का यह परिवर्तन पूरे जिले के लिए एक संदेश है कि पुलिस और समुदाय की साझेदारी से किसी भी अवैध कारोबार पर विराम लगाया जा सकता है, चाहे वह कितना ही बड़ा और मुनाफे वाला क्यों न हो।

c17b4a56 020e 4d14 8dc5 2ab52b73c27e 1765294606619



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में ‘ब्लैकआउट’ से हाहाकार:दावे हवा-हवाई,अफसरों ने बंद किए फोन, आक्रोशित लोगों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

May 17, 2026

6 करोड़ की फिरौती मांगने वाले किडनैपर्स, ‘बड़ी मां’ समेत सभी 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार;अपील खारिज

May 17, 2026

चंद मुनाफे के लिए सेहत से खिलवाड़! प्रशासन का ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ सावधान! सीधे दर्ज होगी एफआईआर

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070743
Views Today : 98
Views Last 7 days : 1392
Views Last 30 days : 3884
Total views : 92298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.