Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IIT Bhilai celebrated Swachhata-Hindi Pakhwada | आईआईटी भिलाई ने मनाया स्वच्छता-हिंदी पखवाड़ा: श्रमदान से स्वच्छता का संदेश दिया, हिंदी के प्रयोग को मिला बढ़ावा – durg-bhilai News
Breaking News

IIT Bhilai celebrated Swachhata-Hindi Pakhwada | आईआईटी भिलाई ने मनाया स्वच्छता-हिंदी पखवाड़ा: श्रमदान से स्वच्छता का संदेश दिया, हिंदी के प्रयोग को मिला बढ़ावा – durg-bhilai News

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a015dbaf 7ab9 4bf0 b93d 107d722eab06 1759322034794
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए। संस्थान ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ और स्वच्छता पखवाड़े के तहत श्रमदान किया, वहीं हिंदी पखवाड़े का आयोजन कर मातृभाषा हिं

.

स्वच्छता अभियान 17 से 30 सितंबर तक चला। इसमें संस्थान परिवार ने गेट नंबर 1 से जेवरा मार्ग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सफाई की। स्वच्छता पखवाड़े के दौरान जल संरक्षण, पेपर बैग निर्माण और मिट्टी से गमले बनाने जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने और स्वच्छ भारत के निर्माण की शपथ ली। इस आयोजन का उद्देश्य हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना था।

407a25b6 abfc 44d5 810f e5d298e4c277 1759322034794

हिंदी पखवाड़ा भी मनाया

इसी अवधि में, 16 से 30 सितंबर तक आईआईटी भिलाई में हिंदी पखवाड़ा भी मनाया गया। इसमें निबंध लेखन, कविता पाठ और काव्य सम्मेलन जैसी गतिविधियां शामिल थीं, जिनमें छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एक हिंदी कार्यशाला के माध्यम से कार्यालयीन कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दिया गया।

हिंदी पखवाड़े का समापन 30 सितंबर को हुआ, जहां विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार दिए गए। निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित इस पखवाड़े ने संस्थान में हिंदी के प्रयोग और उसके प्रति जागरूकता को नई दिशा दी।

b6544d0b 99cb 445c 8474 91f86be49492 1759322034795

अभियान में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने श्रमदान में हिस्सा लिया। इस अभियान का संचालन नोडल ऑफिसर सचिन मिश्रा ने किया, जबकि निदेशक प्रो. राजीव प्रकाश ने इसका नेतृत्व किया।

90802363 9624 4f46 8da1 1294eedf7160 1759322034794



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा,मौत:देर रात काम से लौट रहे थे, बाइक के उड़े परखच्चे, परिजनों ने किया चक्काजाम

April 21, 2026

बीरगांव ईंट भट्ठे पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू:पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, तड़के सुबह छह बजे बाल आयोग की टीम ने मारा छापा

April 21, 2026

भीड़ को देखते तीन बड़े रूट्स पर समर स्पेशल ट्रेन:कोरबा–बेंगलुरु, खड़गपुर–पुणे और आद्रा–मुंबई के लिए चलेंगी, रायपुर-दुर्ग और बिलासपुर से बड़े स्टेशनों पर हॉल्ट

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068209
Views Today : 82
Views Last 7 days : 1054
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89165
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.