Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » IDEL फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, 9 घंटे काम बंद:वेतन वृद्धि, सुरक्षा को लेकर 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा, प्रबंधन ने मानी शर्तें
Breaking News

IDEL फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, 9 घंटे काम बंद:वेतन वृद्धि, सुरक्षा को लेकर 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा, प्रबंधन ने मानी शर्तें

By adminApril 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
debe526b 2b50 4e1c 9070 8a6f872ba7f6 1776830010458
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



debe526b 2b50 4e1c 9070 8a6f872ba7f6 1776830010458
कोरबा के हरदी बाजार रेकी रोड स्थित आईडीईएल इंडस्ट्रियल बारूद फैक्ट्री में सोमवार को मजदूरों ने प्रदर्शन किया। ड्राइवर, ऑपरेटर और अन्य मजदूरों ने सुबह से काम बंद कर दिया, जिससे लगभग 9 घंटे तक उत्पादन ठप रहा। मजदूरों ने वेतन वृद्धि और जान जोखिम में डालकर काम कराने की प्रथा बंद करने की मांग की। उन्होंने प्रबंधन को 10 सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, खतरनाक काम के लिए अतिरिक्त भत्ता, बेहतर वेतन और समुचित सुरक्षा व्यवस्था जैसे बिंदु शामिल थे। यह फैक्ट्री बारूद और विस्फोटक बनाती है, जहां थोड़ी सी भी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसी कारण मजदूरों ने सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष चिंता जताई। भी मांगें मान लीं हड़ताल के दौरान फैक्ट्री गेट पर नारेबाजी हुई और प्रबंधन के साथ कई दौर की बातचीत हुई। घंटों के विचार-विमर्श के बाद प्रबंधन ने मजदूरों की लगभग सभी मांगें मान लीं। इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर काम फिर से शुरू कर दिया। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का समर्थन इस आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर राजनीतिक) के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समर्थन दिया। फैक्ट्री प्रबंधन ने मांगों को जल्द लागू करने और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का आश्वासन दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075227
Views Today : 348
Views Last 7 days : 3192
Views Last 30 days : 10020
Total views : 104249
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.