Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Husband Kills Wife and Son to Avoid Maintenance, Bodies Dumped in River and Pond | पत्नी-बेटे को गला घोंटकर मारा, नदी में फेंका शव: गर्लफ्रेंड के दबाव में आकर मर्डर, भरण-पोषण ना देना पड़े इसलिए रची साजिश; 7 गिरफ्तार – Chhattisgarh News
Breaking News

Husband Kills Wife and Son to Avoid Maintenance, Bodies Dumped in River and Pond | पत्नी-बेटे को गला घोंटकर मारा, नदी में फेंका शव: गर्लफ्रेंड के दबाव में आकर मर्डर, भरण-पोषण ना देना पड़े इसलिए रची साजिश; 7 गिरफ्तार – Chhattisgarh News

By adminDecember 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2025 12 24t222429896 1766606852
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गर्लफ्रेंड के दबाव और भरण-पोषण से बचने पति ने पत्नी और बेटे की गला घोंटकर हत्या की

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पति रोहित सेठिया समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अवैध प्रेम संबंध, पारिवारिक दबाव और भरण-पोषण की रकम से बचने के लिए यह साजिश रची गई थी। मृतक महिला की पहचान भा

.

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी रोहित सेठिया ने अपने परिजनों और कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले महिला की गला घोंटकर हत्या की, फिर उसके 3 वर्षीय बेटे की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को नदी और तालाब में फेंक दिया गया था। यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी पति रोहित सेठिया समेत कुल 7 आरोपी गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी पति रोहित सेठिया समेत कुल 7 आरोपी गिरफ्तार

शादी के बाद से ही भागवती सेठिया को रोहित के परिवार वाले प्रताड़ित करते थे।

शादी के बाद से ही भागवती सेठिया को रोहित के परिवार वाले प्रताड़ित करते थे।

आरोपी से दूसरी युवती से था अफेयर

जानकारी के अनुसार, भगवती सेठिया ग्राम सिरपुर की रहने वाले थी। उसकी शादी रोहित सेठिया से वर्ष 2020 में हुई थी और उनका एक 3 साल बेटा था। वह अपने पति और बच्चे के साथ ससुराल में रह रही थी। शादी के बाद से ही भागवती को रोहित के परिवार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल पक्ष भगवती के साथ लगातार मारपीट करता था, जिसको लेकर पूर्व में सामाजिक बैठक भी हो चुकी थी।

सामाजिक बैठक के बाद पति-पत्नी रहने लगे थे अलग

सामाजिक बैठक के बाद भगवती और उसके पति रोहित अलग-अलग स्थानों पर रहने लगे थे। इसी बीच भगवती और उसका मासूम बच्चा मायके ग्राम सिरपुर से अचानक लापता हो गए। इस दौरान रोहित का बसंती सेठिया नाम की दूसरी युवती के साथ अफेयर हो गया।

पत्नी की गला घोंटकर हत्या की फिर शव को पत्थरों से बांधकर इंद्रावती नदी में फेंक दिया।

पत्नी की गला घोंटकर हत्या की फिर शव को पत्थरों से बांधकर इंद्रावती नदी में फेंक दिया।

दोहरे हत्याकांड की साजिश

पुलिस के अनुसार, रोहित ने परिवार और गर्लफ्रेंड के दबाव के साथ-साथ तलाक के विवाद और कोर्ट द्वारा निर्धारित 5000 रुपये प्रति माह की भरण-पोषण राशि से बचने के लिए दोहरे हत्याकांड की साजिश रची।

आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी रोहित सेठिया ने भगवती सेठिया को विशाखापट्टनम घुमाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में ओडिशा के जयपुर रोड के पास एक सुनसान इलाके में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद, शव को पहचान छिपाने के लिए पत्थरों से बांधकर इंद्रावती नदी में फेंक दिया गया।

पत्नी की हत्या के बाद 3 साल के मासूम की भी गला घोंटकर हत्या की और शव को तालाब में फेंक दिया।

पत्नी की हत्या के बाद 3 साल के मासूम की भी गला घोंटकर हत्या की और शव को तालाब में फेंक दिया।

पत्नी को मारने के बाद बच्चे की भी ले ली जान

महिला की हत्या के बाद, आरोपी उसके 3 वर्षीय बेटे को ओडिशा के सिंगारसाड़ी क्षेत्र के जंगल में स्थित एक तालाब के पास ले गए। वहां बच्चे की भी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया।

कॉल डिटेल रिकॉर्ड से आरोपी तक पहुंची पुलिस

इस बीच परिजनों के घरवालों ने बताया कि वह अपने दो साल के बच्चे के साथ 20 नवंबर से लापता थी। लेकिन उन्हें इस घटना की जानकारी 3 दिसंबर को मिली।

ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप

इसके बाद उन्होंने 6 दिसंबर को फरसगांव थाने में महिला और बच्चे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची।

इस हत्याकांड में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित सेठिया के साथ उसकी गर्लफ्रेंड बसंती सेठिया, माता उर्मिला सेठिया और पिता रमेशचंद्र सेठिया को गिरफ्तार किया गया है। इनके अतिरिक्त, तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या 7 हो गई है।

………………………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

बिहार के युवक ने रायपुर में पत्नी को मार डाला:फिर ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या, 5 साल पहले की थी लव मैरिज

बिहार के युवक ने रायपुर में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया।

बिहार के युवक ने रायपुर में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया।

रायपुर में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। मर्डर के बाद पति ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का शव घर के सोफे पर मिला, जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर….



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

भूपेश पेंड्रा पहुंचे, सराफा व्यापारी के घरवालों से की मुलाकात:पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

June 24, 2026

अपेक्स बैंक के मैनेजर समेत 3 कर्मचारी बर्खास्त:5 आउटसोर्स कर्मी भी हटाए;18 करोड़ के गबन में बड़ी कार्रवाई

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075392
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1917
Views Last 30 days : 9879
Total views : 104487
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.