झारखंड के रमकंडा गांव के एक नवदंपति ने छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से कन्याकुमारी तक की 3500 किलोमीटर लंबी बाइक यात्रा शुरू की है। सौरभ कुमार (25) और उनकी पत्नी नेहा गुप्ता (23) 12 नवंबर को इस साहसिक सफर पर निकले हैं, जिसका लक्ष्य 12 से 15 दिनों में पूरा
.
सौरभ और नेहा की शादी को अभी आठ महीने हुए हैं। हालांकि, उनका रोमांच और यात्रा के प्रति प्रेम विवाह से पहले से ही रहा है। शादी से पहले यह युगल नेपाल और उत्तराखंड की यात्राएं भी साथ में कर चुका है। अब उन्होंने अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत एक यादगार यात्रा से करने का निर्णय लिया है।

सौरभ कुमार और नेहा गुप्ता दोनों बाइक से कन्याकुमारी तक यात्रा पर निकले है।
जरूरत की वस्तुएं साथ में रखे है
यात्रा के दौरान, दंपति अपने साथ सभी आवश्यक सामान लेकर चल रहा है। इसमें खाना बनाने का सामान, बर्तन, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं शामिल हैं।
वे हर पड़ाव पर अपना खाना खुद बनाते हैं और स्थानीय लोगों से मिलकर देश की संस्कृति व विविधता का अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।
जीवन के हर पल को अनुभव करने का उद्देश्य
सौरभ ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल घूमना नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता और जीवन के हर पल को अनुभव करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आसपास के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गई है, जो दर्शाता है कि उत्साह और विश्वास हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।
कन्याकुमारी तक की यह यात्रा न केवल उनके जीवन की एक यादगार बनेगी, बल्कि यह संदेश भी देगी कि प्रेम, साहस और एकजुटता से हर सफर को खूबसूरत बनाया जा सकता है।
<
