Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Hookah, gambling and drug gathering at a farmhouse in the capital | रायपुर में ड्रग्स पार्टी करने पर संचालक पर होगी कार्रवाई: नए साल से पहले पुलिस सख्त; नशे में वारदात होने पर मालिक पर लेंगे एक्शन – Chhattisgarh News
Breaking News

Hookah, gambling and drug gathering at a farmhouse in the capital | रायपुर में ड्रग्स पार्टी करने पर संचालक पर होगी कार्रवाई: नए साल से पहले पुलिस सख्त; नशे में वारदात होने पर मालिक पर लेंगे एक्शन – Chhattisgarh News

By adminDecember 21, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1617580195041766245060 1766290408
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर के बाहरी इलाकों में स्थित फॉर्म हाउस अय्याशियों का अड्‌डा बनते जा रहा है। फर्जी आईडी से फॉर्म हाउस बुक करके युवक-युवतियां हुक्का, जुआ और टेक्नो पार्टियों का आयोजन कर रहे है।

.

इन आयोजनों पर पुलिस ने रेड मारी है, लेकिन सबूत के अभाव में शांति भंग की कार्रवाई की गई और कुछ मामलों में बॉन्ड भरवाया गया। पुलिस की सख्ती के बावजूद फॉर्म हाउस और पार्टियों का आयोजन करने वाले संचालकों की मनमानी जारी है।

इन आयोजनों पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस ने अब नोटिस का सहारा लिया है। पढ़े इस रिपोर्ट में इस तरह की पार्टियां कहां हो रही? पुलिस ने इस पर नियंत्रण लगाने के लिए क्या प्लान बनाया है।

रायपुर के कई फॉर्म हाउस में हुक्का, जुआ चल रहा है

रायपुर के कई फॉर्म हाउस में हुक्का, जुआ चल रहा है

विधानसभा पुलिस ने पुराना वीडियो वायरल होने पर इन युवकों पर कार्रवाई की थी।

विधानसभा पुलिस ने पुराना वीडियो वायरल होने पर इन युवकों पर कार्रवाई की थी।

पहले पढ़े ये तीन केस

केस-1: हुक्का वीडियो वायरल तब केस

रायपुर में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के फोन पर पिछले दिनों हुक्का पीने वाले युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो विधानसभा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा था।

पुलिस ने इस वीडियो की जांच की तो पता चला कि वीडियो तीन साल पुराना है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

विधानसभा पुलिस ने लेट नाइट पार्टी करने पर इन युवक-युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

विधानसभा पुलिस ने लेट नाइट पार्टी करने पर इन युवक-युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

केस-2: लेट नाइट पार्टी पर एक्शन

विधानसभा थाना पुलिस ने 18 नवंबर को इलाके में स्थित जेडी फॉर्म हाउस में दबिश देकर 22 युवक-युवतियों को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी, कि पार्टी में शामिल कुछ युवक पिस्टल लेकर आए है। पुलिस ने जांच की तो एक युवक के पास से पिस्टल भी मिला।

पुलिस ने युवक-युवतियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की और फॉर्म हाउस संचालक अमन दुलानी पर भी एक्शन लिया।

निजी फॉर्म हाउस में ड्रग्स सेवन करते हुए युवकों का वीडियो आया था सामने।

निजी फॉर्म हाउस में ड्रग्स सेवन करते हुए युवकों का वीडियो आया था सामने।

केस:3 ड्रग्स सेवन करते युवकों का वीडियो हुआ था वायरल

रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित निजी फॉर्म हाउस में ड्रग्स सेवन करते हुए युवकों का वीडियो भी अक्टूबर महीने में वायरल हो चुका है। इन वीडियो में कौन था? इस बात का पता आज तक रायपुर पुलिस के अधिकारी नहीं लगा पाए है।

मामले में फॉर्म हाउस में पुलिस ने जांच की थी, और कुछ बिल्डर से पूछताछ भी की थी। लेकिन यह मामला आज तक अधर में लटका हुआ है।

ये महत तीन केस नहीं, बल्कि हकीकत है रायपुर के आउटर में स्थित उन फॉर्म हाउस की जिन्हें किराए पर चढ़ाकर संचालक मनमानी मरने का लाइसेंस रसूखदारों को दे रहे है।

comp 161758019504 1766245060

फार्म हाउस संचालक के खिलाफ लेंगे एक्शन

इन फॉर्म हाउस में नियमों को ताक में रखकर हुक्का, ड्रग्स पार्टी और जुए की महफिल सजाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों तक भी ये शिकायतें पहुंची है। नए साल के सेलिब्रेशन और गोपनीय तरीके से चल रहे इन पार्टियों में किसी तरह की अराजकता ना हो, इसलिए पुलिस अधिकारियों ने नियम बनाया है।

जिले के सभी फार्म हाउस संचालकों को नोटिस जारी करके पुलिस अधिकारियों ने इवेंट आर्गेनाइजर और पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि पार्टी में शामिल होने वाले नशीली सामग्रियों का सेवन करेंगे।

उनके द्वारा यदि किसी भी तरह की घटनाक्रम को अंजाम दिया जाएगा, तो फार्म हाउस संचालक को भी केस में पार्टी बनाकर उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

gifs15 117263866561758015005 1766245149

राजधानी में 20 क्लब, 80 से ज्यादा फार्म हाउस

रायपुर में करीब 20 क्लब, 80 फॉर्म हाउस हैं। कई क्लबों का इतिहास विवादों से भरा है। क्वींस क्लब गोलीकांड, हाइपर क्लब गोलीकांड, IP क्लब में गोलीकांड, मारपीट, VW कैन्यन होटल और द व्हाइट क्लब में मारपीट ने सवाल खड़े किए।

वहीं कुछ फार्म हाउस से ड्रग्स सेवन करते हुए युवकों का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने वायरल वीडियो में जांच करने के नाम पर फार्म हाउस संचालक और इवेंट ऑर्गेनाइजर्स पर सख्ती की।

25 अगस्त 2012 को रायपुर वीडब्ल्यू कैन्यन में पार्टी का आयोजन हुआ था।

25 अगस्त 2012 को रायपुर वीडब्ल्यू कैन्यन में पार्टी का आयोजन हुआ था।

अब जानिए रायपुर में पार्टियों का कल्चर कहां से बढ़ा ?

दरअसल, 25 अगस्त 2012 को रायपुर VW कैन्यन में एक पूल पार्टी का आयोजन हुआ। इस पार्टी के कई फोटो और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। रायपुर की तत्कालीन महापौर किरणमयी नायक ने इस पर एक्शन लिया था। विवाद के बाद इस तरह की पार्टियों पर रोक लगाई थी।

पूल पार्टी के सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने फॉर्म हाउस, होटल कारोबारियों के लिए नियम बनाए थे। इन नियमों के तहत होटल-फॅार्म हाउस के संचालकों को पार्टियों की जानकारी पुलिस को देनी है, लेकिन इस नियम का कोई पालन नहीं हो रहा है। यहीं से रायपुर में पूल पार्टी, सीक्रेट नशे की पार्टियां क्रेज में आई थी।

रायपुर में किस-किस इलाके में चल रहे क्लब ?

शहर में क्लबों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। तेलीबांधा, फुंडहर से लेकर माना रोड तक करीब 10-14 क्लब संचालित हो रहे हैं। नया रायपुर में दो, पंडरी से विधानसभा रोड पर एक और डीडी नगर में दो क्लब चल रहे हैं।

इन क्लबों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन और पुलिस ने दर्जनों नियम बनाए हैं, लेकिन हकीकत यह है कि इनका पालन सिर्फ कागजों तक सीमित है। ज्यादातर क्लब देर रात तक खुले रहते हैं और यहां नियमों की अनदेखी आम बात है। इससे सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

image 2025 12 20t205754824 1766245170

आफ्टर पार्टी के नाम पर परोसी जा रही ड्रग्स, शराब

रायपुर में ड्रग्स पार्टियों का सीधा पैटर्न सिंडिकेट चलाने वाले इन कारोबारियों ने बना रखा है। होटल-क्लब में पार्टियों का आयोजन कराते है। वहां पर आफ्टर पार्टी के नाम पर प्रचार करके ग्रुप के सदस्यों को फॅार्म हाउस उपलब्ध कराते है।

इन फॉर्म हाउस की आफ्टर पार्टियों में शराब से लेकर हशीश, गांजा, वीड, कोकीन, हेरोइन और एमडीएमए तक उपलब्ध रहती है। पुलिस की कार्रवाई में कई बार इस बात का खुलासा भी हो चुका है।

फॉर्म हाउस बनाने और पार्टी आयोजित के ये हैं नियम

  • फॉर्म हाउस में शराब परोसने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है।
  • फॉर्म हाउस बुक कराने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड लेना अनिवार्य है।
  • बड़ी पार्टी हो तो पुलिस को सूचना देने का नियम है, ताकि विवाद जैसी स्थिति से निपटा जा सके।
  • ग्राउंड प्लस वन फ्लोर ही निर्माण। इससे ज्यादा नहीं होना चाहिए
  • पहले फ्लोर की छत भी स्लोप-नुमा होनी चाहिए।
  • ताकि उस पर दूसरा फ्लोर न बन पाए।
  • आधा एकड़ जमीन और 30 फीट की सड़क अनिवार्य की जानी चाहिए।
सीएसपी राजेश देवांगन।

सीएसपी राजेश देवांगन।

फॉर्म हाउस संचालक पर भी होगी कार्रवाई

दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया, कि फाॅर्म हाउस संचालकों पर सख्ती करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।

नोटिस जारी करके उन्हें निर्देश दिया गया है, कि फॉर्म हाउस में किराए देने से पहले आयोजकों की सही जानकारी लेंगे। इस जानकारी को पुलिस से साझा करेंगे।

पार्टी में किसी भी तरह की नशीली सामग्री का इस्तेमाल होगा, तो पार्टी करने आए लोगों के साथ फॉर्म हाउस संचालक पर भी कार्रवाई होगी।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

रायपुर में ड्रग्स-सप्लाई…1600KM का बनाया स्मगलिंग रूट: पंजाब से लाए 80 लाख की हेरोइन, राजधानी में खपा रहे थे 9 डीलर्स, 4 नेटवर्क थे एक्टिव

रायपुर पुलिस ने पंजाब से ड्रग्स लाकर राजधानी में खपाने वाले सप्लायर्स को पकड़ा है।

रायपुर पुलिस ने पंजाब से ड्रग्स लाकर राजधानी में खपाने वाले सप्लायर्स को पकड़ा है।

रायपुर पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क को खत्म कर दिया है। 4 छोटे सप्लायर नेटवर्क ने पंजाब से रायपुर तक 1600KM लंबी सप्लाई चेन बना रखी थी। पुलिस ने एक साथ 9 सप्लायर्स को अरेस्ट किया। इनके पास से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलौदाबाजार जिला जेल निरीक्षण में मिला नाबालिग बंदी:समिति ने किशोर न्याय बोर्ड भेजने की प्रक्रिया शुरू की,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई

June 23, 2026

Drivers Vision Issues & Rs 15,500 E-Challan

June 23, 2026

कोरबा में नकाबपोश चोरों की करतूत CCTV में कैद:ताला तोड़कर नकदी और खाने का सामान ले उड़े बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075245
Views Today : 1
Views Last 7 days : 2187
Views Last 30 days : 9846
Total views : 104268
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.