.
धमधा विकासखंड के मिडिल स्कूल नारधा में एक भावुक माहौल उस समय बन गया, जब प्रधानपाठक मनोज मढरिया को प्राचार्य पद पर पदोन्नति होने पर विदाई दी गई। मढरिया ने लगभग एक दशक तक गांव में रहकर बच्चों को न केवल पढ़ाया, बल्कि अच्छे संस्कार भी दिए। उनका सरल स्वभाव, मधुर वाणी और हर समय मुस्कुराता चेहरा सभी को अपना सा लगता था। शिक्षक होने के साथ-साथ वे गांव के हर परिवार के भरोसेमंद व्यक्ति बन गए थे। विदाई के समय स्वयं मढरिया भी भावुक हो गए। उनकी पत्नी संगीता मढरिया भी इस पल में उनके साथ रहीं। मढ़रिया की पदोन्नति शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टकसीवा, बेरला में प्राचार्य पद पर हुई है।
<
