राजधानी रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक चल रहे मेगा हेल्थ कैंप में दो दिनों में लगभग 27 हजार मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। पहले दिन लगभग 9,246 मरीज और दूसरे दिन लगभग 17,526 मरीजों ने हेल्थ कैम्प का फायदा उठाया।
.
रविवार को आयुर्वेद विभाग में 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन संस्कार जारी है। दो दिनों के ट्रेंड की बात करें तो BP के लिए 5,300 लोग और शुगर के 4,337 लोग जांच कराने पहुंचे। जो कुल मरीजों का लगभग 55% प्रतिशत है। यानी हर दो में एक मरीज बीपी या शुगर का है।

मूणत और अजय चंद्राकर ने किया निरीक्षण
शनिवार (20 दिसंबर) को कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर शिविर पहुंचे और आयोजनकर्ता एवं रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के साथ विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया।

कैम्प में मरीज की मदद करते हुए विधायक राजेश मूणत।

चंद्राकर ने हेल्थ कैंप को जनसेवा और संवेदना का आदर्श मॉडल बताया।
डिटेल में पढ़िए कहां-कितने मरीज पहुंच रहे
जांच एवं डायग्नोस्टिक सर्विस
- पैथोलॉजी – 941 → 5.37%
- सोनोग्राफी – 330 → 1.88%
- एक्स-रे – 277 → 1.58%
- ECG – 88 → 0.50%
- इको – 10 → 0.06%
नेत्र, दंत और फिजियो
- नेत्रम – 856 → 4.88%
- नेत्र रोग – 752 → 4.29%
- डेंटल – 450 → 2.57%
- फिजियोथेरेपी – 450 → 2.57%
- आंख + दांत + फिजियो = करीब 14.3%
चिकित्सा एवं सुपर स्पेशलिटी
- मेडिसिन – 220 → 1.25%
- शिशु रोग – 202 → 1.15%
- हड्डी रोग – 200 → 1.14%
- पेट रोग – 150 → 0.86%
- न्यूरोलॉजी – 65 → 0.37%
- श्वसन रोग – 40 → 0.23%
- हृदय रोग – 25 → 0.14%
- सर्जरी – 50 → 0.29%
- सुपर स्पेशलिटी – 121 → 0.69%
वैकल्पिक चिकित्सा
- आयुर्वेदिक – 709 → 4.05%
- होम्योपैथी – 600 → 3.42%
- एक्यूप्रेशर – 325 → 1.85%
- एक्यूपंक्चर – 82 → 0.47%

होम्योपैथी काउंटर में अब तक 600 मरीजों को दवाइयों का वितरण किया जा चुका है।
दिव्यांग सहायता (कुल मिलाकर <1%)
- जयपुर फुट – 18 → 0.10%
- कृत्रिम अंग – 6 → 0.03%
- श्रवण यंत्र – 25 → 0.14%
- व्हीलचेयर – 12 → 0.07%
- बैसाखी – 12 → 0.07%
सुबह से पंजीयन काउंटर्स में लगी लंबी भीड़
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीयन काउंटरों, जांच कक्षों और परामर्श काउंटरों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। खास बात यह रही कि इलाज के साथ मरीजों और उनके परिजनों के लिए फल, नाश्ता और पूरा भोजन भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।

रजिस्ट्रेशन के दौरान वॉलंटियर्स मरीजों की मदद करते दिखें।
शिविर में 55 विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे
शिविर में देश के 42 प्रतिष्ठित अस्पतालों के 55 विशेषज्ञ डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और सिकंदराबाद से आए डॉक्टर गंभीर और जटिल बीमारियों की जांच और परामर्श कर रहे हैं। यहां MRI, CT स्कैन, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ECG, इको, पैथोलॉजी जांच और दवाइयां पूरी तरह मुफ्त हैं।
जयपुर फुट और कृत्रिम अंग बने उम्मीद की किरण
शिविर में दिव्यांगजनों के लिए जयपुर फुट और कृत्रिम हाथ-पैर लगाए जा रहे हैं। मौके पर ही नाप लेकर अस्थायी वर्कशॉप में इन्हें तैयार किया जा रहा है। साथ ही व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी और श्रवण यंत्र का भी निशुल्क वितरण किया जा रहा है।

दिव्यांगजनों का तत्काल कृत्रिम पैर उपलब्घ कराया जा रहा है।
AI से 2 मिनट में डेंटल रिपोर्ट, कैंसर जांच भी फ्री
दंत विभाग में AI आधारित डेंटल मशीन से जांच के महज 2 मिनट में मरीजों को वॉट्सऐप पर रिपोर्ट दी जा रही है। वहीं महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच मैमोग्राफी और थर्मल स्कैनिंग मशीन से की जा रही है। मुंह, गले और बच्चेदानी के कैंसर की भी निशुल्क स्क्रीनिंग हो रही है, जिसकी रिपोर्ट 5 से 10 मिनट में मिल रही है।
22 दिसंबर तक लगेगा कैंप
हेल्थ कैम्प 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के मुताबिक, ये देश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा। डेढ़ हजार से अधिक पैरा मेडिकल स्टाफ अपनी सर्विस दे रहे हैं।

500 से अधिक की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस शिविर में अपनी सर्विस दे रहे हैं।
पांच दिवसीय इस विशाल स्वास्थ्य महाअभियान में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पताल निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, मेगा हेल्थ कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
<
