टॉप न्यूज़

बोर चोरी होने से आंगनबाड़ी में पानी का संकट, घर से पानी ला रही हैं सहायिका




शंकरगढ़ | ग्राम पंचायत भरतपुर के पोंडी कला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने लगे बोरवेल की मशीन चोरी होने से केंद्र में पानी की समस्या बनी हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि मशीन चोरी होने के बाद सहायिका को अपने घर से पानी लाकर बच्चों के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है। उन्होंने बोरवेल में हैंडपंप लगाने की मांग की है। आंगनबाड़ी भवन की स्थिति भी खराब है। बच्चों के बैठने वाली जगह का प्लास्टर कई स्थानों से टूटकर उखड़ रहा है। इससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। फर्श भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। कार्यकर्ता गड्ढों को मिट्टी से भरने का प्रयास करती हैं, लेकिन मिट्टी जल्द उखड़ जाती है। इससे बच्चों के पैर में चोट लगने और खेलते समय गिरने का खतरा रहता है। कार्यकर्ता ने बताया कि समस्या की जानकारी विभागीय अधिकारियों को है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बोरवेल में हैंडपंप लगाने तथा फर्श और प्लास्टर की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सुविधाओं का दुरुस्त होना जरूरी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button