अस्पताल में मरीज से मारपीट, ASI लाइन अटैच:वार्ड में बिजली बंद होने पर की थी पिटाई; पीड़ित पक्ष ने FIR की मांग की

![]()
बलौदाबाजार जिले के पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार रात एक मरीज के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पलारी थाने में पदस्थ ASI प्रभात साहू ने वार्ड में बिजली बंद होने पर एक मरीज के साथ अभद्रता की और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। एएसआई प्रभात साहू एक जहर खुरानी के मरीज का बयान लेने अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही उस मरीज को बलौदा बाजार रेफर किया जा चुका था। इसी दौरान अस्पताल के जनरल वार्ड की बिजली बंद थी। मरीज से की मारपीट का आरोप आरोप है कि वार्ड में पहुंचते ही एएसआई ने बिजली बंद होने का कारण पूछा। इसी बात पर वहां भर्ती एक मरीज संतराम बर्मन के साथ अभद्रता की और मारपीट कर दी। संतराम बर्मन आरंग ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष के प्रतिनिधि हैं और ग्राम धोभट्टी के रहने वाले हैं। उन्हें बिच्छू के डंक के कारण रात करीब 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के लगभग एक घंटे बाद उनके साथ यह घटना हुई। एसपी ने किया लाइन अटैच मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई प्रभात साहू को लाइन अटैच कर दिया। परिजनों ने FIR की मांग की घटना के बाद पीड़ित के परिजनों और साथियों ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने थाने में आवेदन भी दिया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार अमानवीय है और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Source link




