![]()
भास्कर न्यूज | राहौद नगर पंचायत राहौद के गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 5 में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप और वार्ड पार्षद अमित अनंत ने
.
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिभा कश्यप ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे।
वार्ड पार्षद अमित अनंत ने कहा कि वार्ड क्रमांक 5 के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि वार्ड की तस्वीर भी बदलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक कश्यप, सभापति संतोष यादव, पार्षद नरसिंह गोंड, पार्षद परम कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि विमल मनहर, राजू सोनी, डॉ. सुनील गुप्ता, पर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरेन्द्र नाथ योगी, प्रह्लाद देवांगन, अमन अनंत, जयमन बंजारे, प्रेम कुर्रे, रविन्द्र रात्रे, लक्ष्मी प्रसाद मनहर, सूरज मनहर, आशीष तरकाने, सुखनंदन टंडन, गोरेलाल रात्रे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। सड़क निर्माण का भूमिपूजन करतीं सांसद।
<
