Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Grand event organized on Good Governance Day in Kondagaon | कोंडागांव में सुशासन दिवस पर भव्य आयोजन: बड़े कनेरा में पूर्व प्रधानमंत्री को किया गया नमन, वाजपेयी को बताया सच्चा राष्ट्रभक्त – Kondagaon News
Breaking News

Grand event organized on Good Governance Day in Kondagaon | कोंडागांव में सुशासन दिवस पर भव्य आयोजन: बड़े कनेरा में पूर्व प्रधानमंत्री को किया गया नमन, वाजपेयी को बताया सच्चा राष्ट्रभक्त – Kondagaon News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8ff15f3b 5f68 4a6d ad7c cb0a04b9cf2c 1766648825907
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में कोंडागांव के ग्राम बड़े कनेरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य अटल जी के विचारों, आदर्शों और सुशासन की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना था।

.

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी दयाराम पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष अतिथियों में सरपंच प्रकाश चूरगया, निर्माण समिति के सभापति गणेश मानिकपुरी, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक ईमल सिंह बघेल, एपीसी श्रीनिवास नायडू, सहदेव मरकाम और संतोष धनेलिया शामिल थे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और शिक्षक भी मौजूद रहे।

0ad4ef8d 581f 4b7f 99b2 355f2dc15244 1766648825907

दीपेश अरोरा ने वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

मुख्य अतिथि दीपेश अरोरा ने अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी एक कुशल प्रशासक, कवि, वक्ता और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। अरोरा ने बताया कि अटल जी ने सुशासन को केवल एक नीति नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया। उनका नेतृत्व आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

अटल जी के नेतृत्व में भारत बना परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र

जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने अपने वक्तव्य में बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी चार अलग-अलग स्थानों से सांसद रहे और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने। उनके कार्यकाल में पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया गया, जिससे देश की सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हुई। उन्होंने शिक्षा, सड़क, संचार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अटल जी के योगदान को भी रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न वक्ताओं ने सुशासन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पारदर्शी, जवाबदेह और जनकल्याणकारी शासन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन जिला मिशन समन्वयक ईमल सिंह बघेल द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

छत्तीसगढ़ में अवैध-खनन पर अब लगेगा भारी जुर्माना:खनन माफिया पर सरकार का जीरो टॉलरेंस, नियम हुए सख्त, कम से कम 25 हजार पेनल्टी तय

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075455
Views Today : 165
Views Last 7 days : 2062
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104632
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.