कोंडागांव जिले के मड़ानार शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के शिक्षक शिवचरण साहू ने आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल मेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विद्यालय के विद्यार्थी और प्रधान पाठिका हीना साहू भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने शिक्षक साहू के का
.
मुलाकात के दौरान, शिक्षक साहू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विद्यालयों में पूर्व व्यावसायिक शिक्षा को सशक्त बनाने के अपने प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को काष्ठ कला, आत्मरक्षा और बालिका शिक्षा प्रोत्साहन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और कौशल विकास बढ़ रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी कुमारी कशिक, देवअंश सोनबोइर और अभिषेक सोमवार ने भी अपने कार्य और अनुभव राज्यपाल के साथ साझा किए।

राज्यपाल ने शिक्षक के कार्यों की सराहना की
राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षक शिवचरण साहू द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जो पारंपरिक कला को शिक्षा से जोड़कर बच्चों को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं।
राज्यपाल ने इस पहल को प्रोत्साहित करते हुए काष्ठ शिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु 50,000 रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और रचनात्मकता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने शिक्षक शिवचरण साहू को उनके सतत प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
<
