Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Good Governance Day programme on Atal Bihari Vajpayee’s birth anniversary | अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम: राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अटल परिसर में अर्पित की श्रद्धांजलि – Rajnandgaon News
Breaking News

Good Governance Day programme on Atal Bihari Vajpayee’s birth anniversary | अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर सुशासन दिवस कार्यक्रम: राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अटल परिसर में अर्पित की श्रद्धांजलि – Rajnandgaon News

By adminDecember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
5fc90cf4 f1ca 4dee 8d95 5344ae406e07 1766676475813
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अटल परिसर, वर्धमान नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

.

डॉ. सिंह ने अटल परिसर में स्थापित वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साथ 115 अटल परिसरों का लोकार्पण किया है, जिसे उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

रमन सिंह ने वाजपेयी के योगदानों को याद किया

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन और देश के विकास में उनके योगदानों को याद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और देश को जोड़ने वाले कॉरिडोर के निर्माण जैसे वाजपेयी जी के प्रमुख कार्यों का विशेष उल्लेख किया।

734ad2df 04c6 48ef 8177 7983f152de27 1766676475813

सांसद ने अटल परिसर की सराहना की

सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित अटल परिसर की सराहना की। उन्होंने वाजपेयी जी को एक श्रेष्ठ राजनेता, कवि, लेखक, संपादक, प्रवक्ता और वक्ता बताते हुए देश के लिए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाना हम सभी के लिए एक स्मरणीय दिन है।

इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, महामंत्री सौरभ कोठारी, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित थे। इसी प्रकार, नगर निगम में भी भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया, जहां सभी पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075471
Views Today : 230
Views Last 7 days : 2127
Views Last 30 days : 10089
Total views : 104697
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.