Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Goa Betting Racket Busted | Dubai IDs, IPL Satta Players Nabbed
Breaking News

Goa Betting Racket Busted | Dubai IDs, IPL Satta Players Nabbed

By adminMay 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1171778926961 1778943905
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ पुलिस ने गोवा से उन सटोरियों को पकड़ा है, जो क्रिकेट मैच का लाइव अपडेट 7 सेकेंड पहले बता देने वाला ऐप यूज कर रहे थे। इससे IPL में सट्टा लगाने वालों को पीछे कर वे अपना पैसा बनाते थे। सट्टे का रेट अपडेट कर लेते थे। कमीशन के जरिए अलग पैसा बनात

.

रायगढ़ पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मामले में हवाला लेनदेन, डिजिटल बेटिंग आईडी और करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े सुराग मिले हैं। आरोपियों के पास दुबई से बेटिंग आईडी आती थी। इसके बाद दूसरों तक पहुंचाई जाती थी।

सभी आरोपी गोवा में बैठकर सट्टा संचालित कर रहे थे।

सभी आरोपी गोवा में बैठकर सट्टा संचालित कर रहे थे।

3 ipl 1778942510

‘मन्नू नथानी’ गिरोह से जुड़े हैं आरोपी

आरोपियों के सेंट्रल इंडिया के चर्चित सट्टा नेटवर्क संचालक ‘मन्नू नथानी’ गिरोह से जुड़े थे। आरोपी ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर नीचे एजेंटों और प्लेयर्स तक पहुंचाते थे और हर लेनदेन पर कमीशन लेते थे। वे हवाला के जरिए भी पैसों का लेनदेन करते थे।

हवाला नेटवर्क, सट्टा सिंडिकेट के मिले सुराग

दरअसल, कोतवाली थाने में दर्ज ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में पहले करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ के दौरान हवाला नेटवर्क और बड़े सट्टा सिंडिकेट से जुड़े अहम इनपुट मिले।

इसके बाद साइबर थाना और कोतवाली थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के तार गोवा तक पहुंचे। कैंडोलिम बीच क्षेत्र में किराए के विला में दबिश दी गई।

मोबाइल और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश

इस दौरान अमित मित्तल (30), मोहित सोमानी (38), प्रकाश वाधवानी (28), आकाश मोटवानी (28), राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू (31) और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू (26) ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते मिले।

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे। मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तीन अलग-अलग तरीकों से आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहे थे।

आरोपी 7 सेकेंड पहले ही मैच देखकर सट्टे के रेट अपडेट करते थे। (AI इमेज)

आरोपी 7 सेकेंड पहले ही मैच देखकर सट्टे के रेट अपडेट करते थे। (AI इमेज)

हवाला नेटवर्क का भी खुलासा

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि गैंग हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन करता था। मोबाइल में नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर बड़ी रकम ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से 1 करोड़ रुपए से अधिक नकदी भी जब्त की जा चुकी है।

रायगढ़ से रायपुर तक दर्ज हैं कई केस

पुलिस के अनुसार आरोपी अमित मित्तल पर रायगढ़, खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्रों में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के कई मामले दर्ज हैं। वहीं मोहित सोमानी पर रायपुर के अलग-अलग थानों में सट्टा संचालन से जुड़े केस दर्ज बताए गए हैं। बाकी आरोपी भी लंबे समय से सट्टा नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

आरोपियों के पास दुबई से बेटिंग आईडी आती थी। (फाइल फोटो)

आरोपियों के पास दुबई से बेटिंग आईडी आती थी। (फाइल फोटो)

दुबई से आती थी बेटिंग आईडी

जांच में यह भी सामने आया कि महादेव सट्टा एप की तरह क्रिकेट बेटिंग आईडी दुबई से महानगरों में बैठे बड़े खाईवालों तक पहुंचती थी। इसके बाद नागपुर, रायपुर और मध्य भारत के अन्य शहरों में एजेंटों के जरिए इसे छोटे खाईवालों और प्लेयर्स तक उपलब्ध कराया जाता था।

इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

medium text quote 1778925970

…………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रायगढ़- सट्टा सिंडिकेट के 3 आरोपी अरेस्ट, 1 करोड़ कैश जब्त: मास्टरमाइंड अवैध कमाई कारो​बारियों के यहां रखता था, बाप-बेटा व्हाइट मनी में बदलते

मुख्य आरोपी करन चौधरी समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी करन चौधरी समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा केस में मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड सट्टे की कमाई को अलग-अलग कारोबारियों के यहां छिपाकर रखता, फिर उसे हवाला चैनल के जरिए आगे ट्रांसफर करता था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक नाटक "हेनरी का सपना' प्रस्तुत किया

May 17, 2026

Amit Shah Chhattisgarh Visit | Dial 112 Launch, Netanar, Regional Council Meet

May 17, 2026

रायगढ़ में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत:लकड़ी लेने जंगल गया था, रातभर नहीं लौटा, सुबह जंगल में मिली लाश

May 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070754
Views Today : 126
Views Last 7 days : 1420
Views Last 30 days : 3912
Total views : 92326
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.