Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Girlfriend killed after a drinking party | शराब-पार्टी के बाद लिव-इन पार्टनर की हत्या: सिर दीवार पर पटका, लाश बोरी में भरकार नाली में फेंका, 2 पति को छोड़ चुकी थी महिला – Chhattisgarh News
Breaking News

Girlfriend killed after a drinking party | शराब-पार्टी के बाद लिव-इन पार्टनर की हत्या: सिर दीवार पर पटका, लाश बोरी में भरकार नाली में फेंका, 2 पति को छोड़ चुकी थी महिला – Chhattisgarh News

By adminDecember 19, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
611766068656 1766078111
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई में महिला की हत्या के आरोपी और मदद करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव-इन-पार्टनर ने पहले अपनी प्रेमिका के साथ शराब पार्टी की। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए प्रेमी ने उसे थप्पड़ मारा, गला दबाया, फिर सिर दीवार पर पटक दिया। जिससे वो जमीन पर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

.

इसके बाद आरोपी ने गर्लफ्रेंड के कपड़े उतारे और चूल्हे में जला दिया। शव घुटनों से मोड़कर प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया। जिससे शव छोटा हो गया। उसके बाद प्लास्टिक की बोरी में शव को पैककर ऑटो में लेकर घूमते रहा। आधी रात को शव को नाली में फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि, महिला की 2 बार पहले ही शादी हो चुकी थी, वो दोनों पति को छोड़ चुकी थी। तीसरे के साथ लिव-इन में रहती थी। पुलिस ने आरोपी तुलाराम बंजारे, मददगार भाई और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुपेला थाना इलाके का है।

भिलाई में शनिवार सुबह चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास एक बोरे में महिला की लाश मिली थी।

भिलाई में शनिवार सुबह चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास एक बोरे में महिला की लाश मिली थी।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, भिलाई की रहने वाली आरती निर्मलकर उर्फ भारती (34) पिछले 4-5 महीने से प्रेमी तुलाराम बंजारे (33) के साथ कोसानगर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। 5 दिसंबर 2025 की शाम दोनों ने शराब पार्टी की। इसके बाद खाना खाया। दोनों खूब नशे में थे।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी ने गुस्से में आकर आरती को थप्पड़ मारा, गला दबाया और उसका सिर दीवार पर जोर से टकरा दिया। इससे आरती जमीन पर गिर गई। फिर दोबारा उठी ही नहीं।

उसके बाद आरोपी तुलाराम ने आरती के शव को प्लास्टिक की बोरी में भर दिया।

लाश को ठिकाने लगाने भाई और ऑटो ड्राइवर दोस्त की ली मदद

आरती की हत्या करने के बाद तुलाराम ने इसकी जानकारी अपने भाई गोवर्धन प्रसाद बंजारे (28) और दोस्त ऑटो ड्राइवर शक्ति भौयर (42) को दी। दोनों ने लाश को ठिकाने लगाने में आरोपी की मदद की। आरती की लाश को पैक कर शक्ति की ऑटो में डाला और उसे ठिकाने लगाने के लिए शहर में घूमते रहे।

इसके बाद वे चंद्रा-मौर्या अंडर ब्रिज के पास पहुंचे। यहां लोगों की आवाजाही होने की वजह से कई घंटों तक वे ऑटो में ही बैठे रहे। लोगों के जाने का इंतजार करते रहे। जब पूरा सन्नाटा हो गया तो तड़के 3 बजे लाश को नाली में रखकर भाग गए।

मृतका की पहचान भिलाई की रहने वाली आरती निर्मलकर उर्फ भारती के रूप में हुई।

मृतका की पहचान भिलाई की रहने वाली आरती निर्मलकर उर्फ भारती के रूप में हुई।

13 दिसंबर को बोरे में बंद मिली थी लाश

13 दिसंबर को बोरे में बंद महिला की लाश मिली। पुलिस ने महिला की पहचान करने के लिए उसके हाथ में बने टैटू और अन्य पहचान को मीडिया में जारी किया। आरोपी की परिचित महिला सुपेला निवासी अमरौतिन ने तुलाराम को बताया कि यह आरती की लाश है। तो आरोपी ने बताया कि आरती अपने पिता के पास नागपुर गई है।

17 दिसंबर को अमरौतिन ने सुपेला थाने पहुंचकर महिला के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने लिव इन पार्टनर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिससे आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

2 पति को छोड़ लिव-इन में थी, टैटू हाथ में गुदवाया

पुलिस ने बताया कि महिला शराब-तंबाकू की आदि थी। इससे पहले भी वो दो पति को छोड़ चुकी थी। पहले पति का नाम सुरेश और दूसरे का नाम लखन है। दोनों ही पति का पत्नी ने अपने हाथ में टैटू गुदवाया है। अभी पिछले 4-5 महीने आरती अपने प्रेमी तुलाराम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

शराब पीने की लत से पार्टनर था परेशान

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। आरती शराब की आदि थी। नशे में आरती उर्फ भारती बेकाबू हो जाती थी। किसी से भी विवाद करने लगती थी। कहीं भी, किसी के भी घर सो जाती थी। आस-पास के लोग इसको लेकर शिकायत करते थे।

मना करने पर आरती उसी से झगड़ा करती थी। पार्टनर पैसा कमाकर लाता था, तो वो उसकी जेब से पैसा निकालकर शराब पीने चली जाती थी। जिससे वो काफी परेशान था। 5 दिसंबर को भी विवाद हुआ, जिसके बाद तुलाराम ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 18 दिसंबर को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 18 दिसंबर को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने 18 दिसंबर को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

8 दिनों तक पड़ा रहा शव, यह कैसे संभव?

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 5 दिसंबर की शाम महिला की हत्या कर आधी रात को 6 दिसंबर की तड़के महिला के शव को नाली में फेंक दिया था। जिस जगह महिला का शव नाली में पड़ा था, वो काफी चहल-पहल वाला इलाका है। आस-पास कुत्तों की संख्या भी काफी ज्यादा है।

सुबह-सुबह लोग दौड़ने के लिए वहां से पैदल गुजरते हैं। किसी की भी नजर वहां नहीं पड़ी। यहां पर पास में बड़े दुकान हैं, जहां दिन और रात गार्ड रहते हैं। महिला की शव 13 दिसंबर को बरामद की गई। इन 8 दिनों में किसी को भी जानकारी नहीं लगी।

……………………………..

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

मां से 300 रुपए ईदी लेकर निकला,घर नहीं लौटा बेटा:पैसों के विवाद में हत्या, 175-KM दूर जंगल में जलाई लाश, अधजले जूते से पकड़ाए

रायपुर कोर्ट ने आरोपियों को हत्या के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

रायपुर कोर्ट ने आरोपियों को हत्या के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

8 अप्रैल 2024 को शोएब खान (22) का मां को यह अंतिम फोन कॉल था। इसके बाद अगले 5 दिनों तक मां अपने बेटे की तलाश करते रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 11 अप्रैल को मां ने कबीर नगर पुलिस में भी शिकायत दी।

गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही थी। तभी रायपुर से करीब 175 किलोमीटर दूर कोरबा के पाली थाना इलाके के जंगल में एक चरवाहे ने अधजली लाश देखी। उसने कोरबा पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.