सारेराह युवक की पिटाई करती रही युवती।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे युवक और युवती ने देर रात सड़क पर जमकर हंगामा किया। युवती बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ मारती रही। युवती और युवक एक घंटे तक बीच सड़क पर ड्रामेबाजी करते रहे। युवती गाड़ी के सामने कूदकर जान देने की बात कहती रही।
.
इस दौरान युवकों ने उनकी हरकतों को देखकर पुलिस को बुला लिया। लेकिन, पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। युवती के थप्पड़ मारने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।
युवक तालापारा का रहने वाला है। युवती भी उसके मोहल्ले में रहती है। दोनों शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। तीन दिन पहले युवती अपने परिचित की किसी महिला के साथ कोनी रोड गई थी। इस दौरान युवक भी उसके साथ था। युवक शराब के नशे में था। वहीं, युवती भी नशे की हालत में थी।

देर रात बीच सड़क पर युवक-युवती हंगामा करते रहे।
दोनों के बीच हुआ झगड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक-युवती बीच सड़क पर आपस में विवाद करने लगे। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि युवती बीच सड़क में वाहनों के सामने आकर जान देने की धमकी देती रही।
वहीं, युवक उसे मनाने की कोशिश करने लगा। उनके बीच यह ड्रामेबाजी देखकर युवकों को लगा कि युवक उस युवती से छेड़खानी कर रहा है। लेकिन, बाद में पता चला कि दोनों की हरकतें ठीक नहीं है।

युवक ने खुद युवती को थप्पड़ मारने के लिए कहा।
युवक को थप्पड़ मारती रही युवती
इस दौरान युवती बीच सड़क पर युवक को थप्पड़ मारती रही। वहीं, युवक उसे मनाने की कोशिश करता रहा। उनके बीच करीब एक घंटे तक विवाद चलता रहा। उनकी हरकतों को देखकर युवकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को साथ ले गई। लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

युवती, लड़के को पीटती रही वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
युवक के साथ मारपीट करते देख युवकों ने युवती का वीडियो बना लिया। इसमें युवती, युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रही है। वहीं, युवक-युवती सड़क पर हंगामा मचाते भी नजर आ रहे हैं।
टीआई बोले- मुझे कोई जानकारी नहीं इस पूरे मामले में टीआई भावेश सेंडे ने कहा कि युवक-युवती के विवाद की कोई शिकायत नहीं आई है। न ही उन्हें मारपीट की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने युवक-युवती को पुलिसकर्मियों के पकड़े जाने और कार्रवाई करने से भी इनकार किया।
………………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
रायपुर में VIP-रोड पर रशियन युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा..VIDEO: नशे में भारत सरकार लिखी कार चला रही थी युवती; स्कूटी सवार 3 लोगों को मारी टक्कर

इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने युवती और उसके साथ मौजूद एक युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
साल भर पहले रायपुर के VIP रोड पर एक रशियन युवती ने जमकर हंगामा किया। नशे में धुत कार सवार युवती ने एक स्कूटी को टक्कर मारी जिसमें 3 लोग सवार थे। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। जब लोगों ने कार को रोका और पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती ने जमकर हंगामा मचाया। पढ़ें पूरी खबर…
<
