Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Gharghoda was first in Panthi dance and Pusaur was first in Raut Nacha. | पंथी नृत्य में घरघोड़ा तो राऊत नाचा में पुसौर रहा प्रथम – Raigarh News
Breaking News

Gharghoda was first in Panthi dance and Pusaur was first in Raut Nacha. | पंथी नृत्य में घरघोड़ा तो राऊत नाचा में पुसौर रहा प्रथम – Raigarh News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 17660580906943e86a64037 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 17660580906943e86a64037 1

.

जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन नगर पालिक निगम ऑडिटोरियम हुआ। इस आयोजन में घरघोड़ा एवं पुसौर के प्रतिभागियों की धूम रही। घरघोड़ा के प्रतिभागियों ने जहां छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक नृत्य पंथी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पुसौर के प्रतिभागियों ने राऊत नाचा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता करते हुए 14 विधाओं में अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद विधिवत प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता में सामूहिक लोक नृत्य, लोकगीत, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा नृत्य, वाद-विवाद, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, नवाचार (विज्ञान मेला), एकांकी, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह युवा उत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। सभापति डिग्रीलाल साहू ने कहा कि इस मंच के माध्यम से युवाओं के मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी प्रस्तुति क्षमता को भी निखारने का अवसर मिलता है। युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति हैं और उनके आगे बढ़ने से ही देश का विकास संभव है। कार्यक्रम के समापन में जिला पंचायत रायगढ़ की अध्यक्ष शिखा गबेल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी धनराज मरकाम ने आभार व्यक्त किया। जिला स्तरीय युवा उत्सव अंतर्गत पंथी नृत्य में विकास खण्ड घरघोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। राउत नाचा में पुसौर-प्रथम, सुआ नृत्य में प्रथम-जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करमा नृत्य में जय ग्रुप तमनार-प्रथम, जानकी ग्रुप ऑफ एजुकेशन धनुआरडेरा-द्वितीय एवं सेंट मेरी स्कूल महापल्ली-तृतीय स्थान पर रहे। लोकगीत में जतिन मालाकार एवं ग्रुप पुसौर-प्रथम, नेहा मानिकपुरी-द्वितीय एवं आदि किशन एवं ग्रुप बडे़ भंडार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता में मयंक दास-प्रथम, राधिका खड़िया-द्वितीय एवं संग्राम तृतीय रहे। कहानी में अभिषेक सोनी-प्रथम, कृतिका निषाद-द्वितीय एवं श्रुति शर्मा-तृतीय स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुप्रिया वर्मा (पक्ष)-प्रथम, शिवांगिनी तिवारी (विपक्ष)-द्वितीय एवं बिंदिया गुप्ता (पक्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.