Uncategorized

कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में बलराम जयंती पर किसान दिवस मनाया गया

राजनांदगांव जिले के उपरवाह स्थित कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में 16 सितंबर को बलराम जयंती के अवसर पर किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने भगवान बलराम, छत्तीसगढ़ महतारी, हल, मूसल व अन्य पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर किसानों के अच्छे उपज की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत ने किसानों को पारंपरिक व प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया और किसानों से संवाद किया।

इस अवसर पर दादूराम सोनकर, रोहित चंद्राकर, रमेश सोनवानी, ओपी सिंह, एसके सिंह आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय सुरगी के कृषि छात्र-छात्राओं सहित जिले के उन्नतशील व जागरूक किसानों को दलहन-तिलहन व पारंपरिक खेती के बारे में जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button