![]()
हतबंध| ग्राम पंचायत नवापारा में कैबिनेट मंत्री एवं बलौदाबाजार विधानसभा के विधायक टंकराम वर्मा की अनुशंसा से स्वीकृत 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरवपथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिका
.
कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, जिला सभापति डॉ. मोहन लाल वर्मा, जनपद सदस्य खोमलाल साहू, उपसरपंच, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
<
